नैनीताल: एसएसपी ने किया पुलिस बेड़े में बड़ा फेरबदल, 31 इंस्पेक्टर-सब इंस्पेक्टर का तबादला

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी: नैनीताल जिले के एसएसपी प्रह्लाद नारायण मीणा ने एक बार फिर पुलिसिंग में बड़ा बदलाव किया है। जिले में लगातार हो रही आपराधिक घटनाओं के बाद कानून व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए 31 इंस्पेक्टर और सब इंस्पेक्टर के कार्यक्षेत्र में फेरबदल किया गया है।


 

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं: बिंदुखत्ता को राजस्व गांव बनाने की दिशा में ऐतिहासिक कदम, धामी कैबिनेट ने दी वन भूमि से डिनोटिफाई करने को सैद्धांतिक सहमति; भाजयुमो प्रदेश महामंत्री दीपेंद्र कोश्यारी ने मुख्यमंत्री का जताया आभार

लंबे समय से जमे अधिकारियों को हटाया गया

 

एसएसपी मीणा ने देर रात हुए तबादले में कई थाना और चौकी प्रभारियों को इधर-उधर किया है। इनमें वे अधिकारी शामिल हैं जो काफी समय से एक ही जगह पर तैनात थे। सभी स्थानांतरित पुलिस कर्मियों को तुरंत अपने नए पद पर कार्यभार संभालने के निर्देश दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  कैसे लाओगे नम्बर 1 का अवार्ड जब नेताजी के बोर्ड के आगे ही रोज सजता है कूड़े का दरबार! काशीपुर में स्वच्छता की राह में रोड़ा बना वार्ड 18-19 का मुख्य द्वार

 

प्रमुख तबादलों की सूची

 

  • इंस्पेक्टर सुशील कुमार: पुलिस लाइन से प्रभारी निरीक्षक बनभूलपुरा।
  • इंस्पेक्टर प्रकाश मेहरा: चौकी खैरना से प्रभारी निरीक्षक भवाली।
  • इंस्पेक्टर विजय मेहता: थानाध्यक्ष कालाढूंगी से प्रभारी निरीक्षक कालाढूंगी।
  • उप निरीक्षक मनोज नयाल: वरिष्ठ उप निरीक्षक रामनगर से थानाध्यक्ष तल्लीताल।
  • उप निरीक्षक विमल मिश्रा: थानाध्यक्ष भीमताल से थानाध्यक्ष काठगोदाम।
  • उप निरीक्षक संजीत राठौड़: प्रभारी एसओजी से थानाध्यक्ष भीमताल।
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड रोडवेज के यात्रियों के लिए बड़ी सौगात, ऑनलाइन टिकट बुकिंग पर लागू हुई कैशबैक स्कीम; पेटीएम और यूपीआई से भुगतान पर मिलेगा 100 रुपये तक का कैशबैक व गोल्ड कॉइन
Ad