
राजू अनेजा, लालकुआं।आगामी विधानसभा चुनाव से पहले लालकुआं की बुनियादी समस्याओं को लेकर सियासी सरगर्मी तेज हो गई है। वरिष्ठ युवा कांग्रेसी नेता हेमवती नंदन दुर्गापाल ने जनहित के मुद्दों को लेकर जिला प्रशासन के सामने मजबूत पैरवी करते हुए जिलाधिकारी से मुलाकात की और क्षेत्र की ज्वलंत समस्याओं का समाधान जल्द कराने की मांग उठाई।
पूर्व कैबिनेट मंत्री हरिश्चंद्र दुर्गापाल के पुत्र और कांग्रेस के प्रबल दावेदार माने जा रहे हेमवती नंदन दुर्गापाल के नेतृत्व में पहुंचे प्रतिनिधिमंडल ने गोला नदी में स्थायी तटबंध सुरक्षा दीवार बनाने की मांग को प्रमुखता से उठाया। उन्होंने कहा कि हर साल नदी के कटान से लोगों की जमीन और घरों पर खतरा मंडराता है, ऐसे में स्थायी समाधान बेहद जरूरी है।
इसके साथ ही प्रतिनिधिमंडल ने अशोक चक्र से सम्मानित शहीद मोहन नाथ गोस्वामी के नाम पर स्वीकृत मिनी स्टेडियम का निर्माण कार्य तत्काल शुरू कराने की भी मांग की। नेताओं ने कहा कि स्टेडियम का निर्माण न होने से क्षेत्र के युवाओं को खेल सुविधाओं से वंचित रहना पड़ रहा है।
जिलाधिकारी ने दोनों ही मांगों पर गंभीरता दिखाते हुए शीघ्र कार्रवाई का आश्वासन दिया, जिससे प्रतिनिधिमंडल ने संतोष जताया।
इस दौरान प्रतिनिधिमंडल में पुष्कर दानू, हरीश बिसौती, त्रिलोक सिंह मेहता, उर्मिला धामी, बलवंत रौतेला, कैप्टन इंद्र सिंह पनेरी, रमेश सिंह राणा, दीपा बिष्ट, प्रभात पाल, खुशाल सिंह मेहता, मीना कपिल, आनंद गोपाल सिंह बिष्ट, गोकर्ण सिंह मुन्ना समेत कई लोग मौजूद रहे।
ताजा खबर
- गो-तस्कर और पुलिस के बीच मुठभेड़, जवाबी कार्रवाई में तस्कर के पैर में लगी गोली
- “काशीपुर में कांग्रेस ने फूंका चुनावी बिगुल, तीन नए ब्लॉक अध्यक्षों को सौंपी कमान”
- सीलबंद रस के पैकेट में निकला मरी हुई छिपकली का बच्चा, नाश्ते के वक्त परिवार के उड़े होश, जांच में जुटा खाद्य विभाग
- नैनीताल: नशे में धुत यूपी के पर्यटकों ने सड़क पर काटा बवाल, तेज रफ्तार वाहन से कई गाड़ियां तोड़ीं, बुजुर्ग को भी मारी टक्कर
- हल्द्वानी: ई-रिक्शा चालकों के लिए आफत बना ‘बीएटी-बीएमएस’ ऐप, अराजक तत्वों ने चलते वाहनों में रिमोटली लगाए ब्रेक, वसूली का भी आरोप
- हल्द्वानी: स्कूल से गायब हुई 15 वर्षीय नाबालिग, सीसीटीवी में अज्ञात युवक की स्कूटी पर जाती दिखी
- बिंदुखत्ता में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर विचार गोष्ठी आयोजित, नवनियुक्त पदाधिकारियों का हुआ स्वागत
- लालकुआं पुलिस की बड़ी कार्रवाई: किराए के कमरे से चल रहे शराब तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़, 219 पाउच कच्ची शराब के साथ एक गिरफ्तार
- अंधेरे के आगोश में हाईवे: हल्दूचौड़ चौराहे पर स्ट्रीट लाइट बंद होने से भिड़े तीन वाहन, छह घायल
- उत्तराखंड: सरकारी राशन के नमक का सैंपल लैब में पास, अफवाहों पर लगा विराम; रसायन विज्ञान के शिक्षक ने समझाई विज्ञान की बात

