चमोली में बड़ा हादसा: गाय को बचाते समय NDRF जवान की मौत

खबर शेयर करें -

चमोली: उत्तराखंड के चमोली जिले में एक दुखद घटना सामने आई है। थराली के देवाल विकासखंड में पिंडर नदी के टापू पर फंसी एक गाय को बचाने के दौरान NDRF के 30 वर्षीय जवान सुरेंद्र नौटियाल की डूबने से मौत हो गई।


 

लाइफ जैकेट खुलने से हुआ हादसा

 

जानकारी के अनुसार, कोठी नंदकेसरी में पिंडर नदी के बीच एक टापू पर कई दिनों से एक गाय फंसी हुई थी। मंगलवार को NDRF की टीम उसे बचाने पहुंची। जवान सुरेंद्र नौटियाल लाइफ जैकेट पहनकर टापू की ओर बढ़ रहे थे, तभी नदी के तेज बहाव में उनकी लाइफ जैकेट खुल गई। इसके बाद वह पानी की तेज धारा में बह गए।

यह भी पढ़ें 👉  क्या आपका बच्चा पढ़ाई में अव्वल है, लेकिन मंच पर बोलते ही खामोश हो जाता है? अब विनायक लर्निंग देगा आपके बच्चों को आत्मविश्वास की उड़ान

मौके पर मौजूद अन्य जवानों ने कड़ी मशक्कत के बाद उन्हें नदी से बाहर निकाला और थराली के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहाँ डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  सफाई कर्मचारियों के स्वास्थ्य को लेकर नगर निगम गंभीर, निशुल्क जांच शिविर के अंतर्गत दर्जनों कर्मचारियों के स्वास्थ्य की हुई जांच

 

आधिकारिक जानकारी

 

थराली के उपजिलाधिकारी पंकज भट्ट ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि NDRF की टीम स्थानीय JDRF टीम के साथ मिलकर बचाव अभियान चला रही थी। उन्होंने बताया कि जवान का शव पोस्टमार्टम के लिए कर्णप्रयाग भेजा जा रहा है। सुरेंद्र नौटियाल मूल रूप से उत्तरकाशी के रहने वाले थे।

यह भी पढ़ें 👉  हल्दूचौड़ में नेशनल हाईवे पर फिर दर्दनाक हादसा: डंपर ने बाइक को मारी टक्कर, पिता के सामने ही बेटी की दर्दनाक मौत
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad