उत्तरांचल पंजाबी महासभा में महिला नेतृत्व को नई ताकत ! प्रमुख समाज सेविका इंद्राणी पांधी को मिली महिला प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी

खबर शेयर करें -

समाजसेवा में अग्रणी भूमिका निभाने वाली इंद्राणी के नेतृत्व में प्रदेशभर में महिला संगठन के विस्तार की तैयारी

राजू अनेजा,देहरादून। उत्तरांचल पंजाबी महासभा ने महिला नेतृत्व को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए देहरादून की प्रसिद्ध समाजसेविका इंद्राणी पांधी को प्रदेश महिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है। बुधवार को देहरादून के दून क्लब में बड़ी संख्या में महिलाओं की मौजूदगी के बीच महासभा के प्रदेश अध्यक्ष करण मल्होत्रा ने उनके मनोनयन की घोषणा की।

 

महिलाओं को संगठन की मुख्यधारा से जोड़ने पर जोर

इंद्राणी पांधी के मनोनयन को महासभा के महिला संगठन के विस्तार और सक्रियता बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। संगठन की योजना प्रदेश के विभिन्न नगरों और जिलों में महिलाओं को अधिक सक्रिय भूमिका से जोड़ने की है। इसके लिए जल्द ही नगर इकाइयों के साथ जिला और प्रदेश स्तर पर महिला टीम को मजबूत किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  एमबीपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव के बीच भारी सुरक्षा चूक: पिस्टल लेकर परिसर में घुसा बाहरी युवक, छात्रों ने दबोचकर पुलिस के हवाले किया

उधम सिंह नगर से होगी महिला मोर्चे की प्रदेश महामंत्री

 

बैठक में यह भी तय किया गया कि उत्तरांचल पंजाबी महासभा की महिला मोर्चा प्रदेश महामंत्री का मनोनयन उधम सिंह नगर जिले से किया जाएगा। संगठन का उद्देश्य प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में महिला नेतृत्व की मजबूत टीम खड़ी करना है।

यह भी पढ़ें 👉  काठगोदाम-रूसी बैंड सड़क चौड़ीकरण: 10 गांवों की 8.3 हेक्टेयर भूमि का होगा अधिग्रहण, प्रभावितों को बांटे जाएंगे 33.72 करोड़ का मुआवजा

प्रदेशभर का दौरा कर टीम को देंगी मजबूती

 

महासभा के पदाधिकारियों ने नवनियुक्त प्रदेश महिला अध्यक्ष इंद्राणी पांधी को बधाई देते हुए उम्मीद जताई कि वह जल्द ही प्रदेशभर का भ्रमण करेंगी। इस दौरान नगर इकाइयों से समन्वय स्थापित कर जिला और प्रदेश स्तर पर महिला संगठन का विस्तार किया जाएगा।

समाजसेवा में पहले से सक्रिय हैं इंद्राणी

 

इंद्राणी पांधी देहरादून में समाजसेवा के क्षेत्र में सक्रिय पहचान रखती हैं और विभिन्न सामाजिक संस्थाओं से जुड़कर कार्य करती रही हैं। संगठन को उम्मीद है कि उनका सामाजिक अनुभव और सक्रियता महिला मोर्चे को नई दिशा देने में अहम भूमिका निभाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  जय अरिहंत संस्थान में बीएड प्रवेश फिलहाल स्थगित: कॉलेज प्रशासन ने बिचौलियों और भ्रामक प्रचार से सावधान रहने की दी सलाह

इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री राजकुमार फुटेला, प्रदेश संगठन मंत्री जीएस आनंद, प्रदेश कोषाध्यक्ष पीएस कोचर, मंडल महामंत्री राजीव सचर, प्रदेश मीडिया प्रभारी विजय कथुरिया, प्रदेश संस्कृत मंत्री राकेश मल्होत्रा, प्रदेश उपाध्यक्ष राज ओबेरॉय और महानगर अध्यक्ष बलदेव पाराशर सहित महासभा के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रहीं।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad