
राजू अनेजा,काशीपुर। महानगर कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष अलका पाल ने कहा कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देश और उत्तराखंड कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर 10 मार्च को गैरसैंण विधानसभा का घेराव किया जाएगा। यह घेराव महंगाई, बेरोजगारी, महिलाओं पर बढ़ते अत्याचार, जंगली जानवरों के आतंक, भ्रष्टाचार, भर्ती घोटाले, भू-खनन माफियाओं और प्रदेश की लचर कानून व्यवस्था के विरोध में किया जाएगा।
अलका पाल ने बताया कि विधानसभा घेराव में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के साथ पूरे उत्तराखंड से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है और किसान, बेरोजगार व महिलाएं खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं।
उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार की दोगली नीतियों के कारण जनता त्रस्त है और हर वर्ग परेशान है। आज स्थिति यह है कि प्रदेश का कोई भी वर्ग अपने आपको सुरक्षित नहीं समझ रहा।
अलका पाल ने कहा कि प्रदेश आज जंगलराज की ओर बढ़ रहा है, जबकि मुख्यमंत्री केवल अपने राष्ट्रीय नेताओं को खुश करने में लगे हैं। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि प्रदेश में अफसर तक सुरक्षित नहीं हैं और उनके कार्यालयों में घुसकर मारपीट की घटनाएं हो रही हैं, लेकिन सरकार मौन बनी हुई है।
महानगर कांग्रेस अध्यक्ष ने सभी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि 10 मार्च को गैरसैंण में होने वाले विधानसभा घेराव में बड़ी संख्या में पहुंचकर भाजपा सरकार की नीतियों के खिलाफ एकजुट होकर आवाज बुलंद करें।
ताजा खबर
- उत्तराखंड राज्य आंदोलन के ‘फील्ड मार्शल’ दिवाकर भट्ट को यूकेडी नेता भुवन पहाड़ी ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि
- कोटद्वार के कोटड़ीढांग में महिला को निवाला बनाने की घटना के बाद वन विभाग की बड़ी कार्रवाई; देर रात एक बड़े गुलदार को ट्रैंक्विलाइज कर पकड़ा, जांच के बाद होगी हमलावर होने की पुष्टि
- उत्तरकाशी: मोरी तहसील के पवाणी गांव में भीषण अग्निकांड; 33 आवासीय भवन, पंचायत भवन और प्राथमिक विद्यालय जलकर राख, साढ़े चार घंटे की मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू
- कार्तिक पूर्णिमा और देव दीपावली पर धर्मनगरी में उमड़ा आस्था का महासैलाब; 38.90 लाख श्रद्धालुओं ने गंगा में लगाई पुण्य की डुबकी, भारी भीड़ के चलते हाईवे से लेकर शहर की सड़कों तक दिन भर लगा रहा जाम
- छोटे शहर के युवाओं को भी बड़े कारोबारी बनने का मिलेगा मौका, आईआईएम ने खोले द्वार; 10 लाख रुपये की मदद से गढ़ा जाएगा युवाओं का भविष्य
- काशीपुर ! दड़ियाल रोड पर धू-धूकर जला स्पेयर पार्ट्स से भरा छोटा हाथी, आग की लपटों से मची भगदड़; दमकल ने टाला बड़ा हादसा!
- दहेज की भेंट चढ़ी काशीपुर की बेटी! घर पर नन्ही परी को जन्म देने के बाद विवाहिता की संदिग्ध मौत, दहेज उत्पीड़न से लेकर गर्भपात तक के आरोपों से मचा हड़कंप
- हल्द्वानी: राष्ट्रीय जूडो प्रतियोगिता के लिए नैनीताल जिले के 8 खिलाड़ियों का शानदार चयन; स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित ट्रायल्स में मनवाया प्रतिभा का लोहा, खेल प्रेमियों में खुशी की लहर
- कारोबारी रिश्ते में भरोसे का कत्ल! पार्टनर पर 8 करोड़ की धोखाधड़ी, 1.700 किलो सोना हड़पने और AI वीडियो से बदनाम करने की धमकी देने के आरोप
- काशी की तर्ज पर 21 हजार से अधिक दीयों की रोशनी से जगमगाई धर्मनगरी; हरकी पैड़ी पर विशेष गंगा आरती, लेजर शो और हरित आतिशबाजी ने मोहा श्रद्धालुओं का मन, आज कार्तिक पूर्णिमा पर उमड़ेगा आस्था का सैलाब

