अब छोटे पर्दे पर नजर आएगी एड व वेब सीरीज में धमाल मचाने वाली उत्तराखंड की अंजलि

पिथौरागढ़: उत्तराखंड में प्रतिभाओं की कमी नहीं है । इसी क्रम में अंजली ततराड़ी ने उत्तराखंड का नाम रोशन किया है। अंजली एड फिल्मों और वेब सीरीज के बाद अब सोनी टीवी पर प्रसारित होने वाले धारावाहिक में आएंगी नजर।
बता दें कि पिथौरागढ़ जिले के समीपवर्ती जाजरदेवल क्षेत्र के मूलागाड़ गांव निवासी अंजली ततराड़ी ने वेब सीरीज और एड फिल्मों में धमाल मचाया है। अंजली अब जल्द ही छोटे पर्दे के टेलीविजन धारावाहिकों में भी दिखाई देंगी। पिथौरागढ़ जनपद के छोटे से गांव में रहने वाली अंजली ततराड़ी (Anjali Tatrari) सोनी टीवी पर जल्द शुरू होने जा रहे धारावाहिक सरगम की साढ़े साती में मुख्य भूमिका निभाने जा रही है। अंजली की इस अभूतपूर्व उपलब्धि से जहां उनके परिवार में हर्षोल्लास का माहौल है वहीं पूरे क्षेत्र में भी खुशी की लहर है। इससे पूर्व अंजली विज्ञापन में शाहरुख खान और वरुण धवन जैसे बॉलीवुड के बड़े नामी सितारों के साथ काम कर चुकी हैं।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

