राजू अनेजा,काशीपुर। शहर के हृदय स्थल माने जाने वाले मुख्य चौराहो को अब जल्द ही नया और भव्य स्वरूप मिलने जा रहा है। गुरुवार को महापौर दीपक बाली ने काशीपुर विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष जय किशन एवं अन्य अधिकारियों के साथ बैठक कर चौराहो के सौंदर्यीकरण को लेकर विस्तृत रूपरेखा तैयार की।
महापौर दीपक बाली ने बताया कि शहर के मुख्य चौराहो के सौंदर्यीकरण में देवभूमि उत्तराखंड की समृद्ध सांस्कृतिक पहचान को प्रमुखता से दर्शाया जाएगा। चौराहे पर ऐसी कलाकृतियां स्थापित की जाएंगी, जो न सिर्फ शहरवासियों को आकर्षित करेंगी, बल्कि बाहर से आने वाले पर्यटकों को भी काशीपुर की ओर देखने पर मजबूर कर देंगी।
उन्होंने कहा कि सौंदर्यीकरण कार्य में किसी भी स्तर पर कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी। आधुनिक लाइटिंग, आकर्षक डिजाइन और सांस्कृतिक थीम के माध्यम से सात चौराहा शहर की नई पहचान बनेगा। इससे काशीपुर की छवि एक सुव्यवस्थित, सुंदर और पर्यटन के लिहाज से आकर्षक शहर के रूप में उभरेगी।
महापौर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रस्तावित कार्यों को गुणवत्ता और समयबद्धता के साथ पूरा किया जाए, ताकि जल्द ही आमजन को इसका लाभ मिल सके। इस दौरान प्राधिकरण के अधिकारी एवं संबंधित विभागों के कर्मचारी भी उपस्थित रहे।
ताजा खबर
- वाह बाली वाह…! स्वच्छता के दम पर काशीपुर से उत्तराखंड का देशभर में बढ़ाया मान
- लालकुआं: राष्ट्रीय स्तर पर बजा लालकुआं नगर पंचायत का डंका; ‘अर्बन लर्नाथन 2.0’ में हासिल किया प्रथम स्थान, 17 नवंबर को देहरादून में मिलेगा सम्मान
- यूकेडी के केंद्रीय संगठन मंत्री भुवन सिंह ने दी स्व. डॉ. नारायण सिंह जंतवाल को भावपूर्ण श्रद्धांजलि
- लालकुआं: प्रशासनिक हस्तक्षेप से सुलझा नगर पंचायत अध्यक्ष और कोतवाल के बीच का विवाद; स्ट्रीट लाइटें बहाल, शुक्रवार से शुरू होगी सफाई व्यवस्था
- अल्मोड़ा: धौलछीना के हरड़ा क्षेत्र में गहरी खाई में गिरा वाहन; दर्दनाक सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत, एसडीआरएफ ने निकाले शव
- लालकुआं: पुलिस और चेयरमैन विवाद में नया मोड़; नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह लोटनी के खिलाफ दर्ज हुए दो मुकदमे, अवैध वसूली और सरकारी कार्य में बाधा का आरोप
- रामनगर: छोई गांव में महिला की हत्या का पुलिस ने किया पर्दाफाश; पुरानी रंजिश के चलते तीन युवकों ने दिया था वारदात को अंजाम, मुख्य आरोपी समेत तीनों गिरफ्तार
- लालकुआं: चेयरमैन और कोतवाल विवाद में चरमराई शहर की व्यवस्था; रातभर गुल रहीं स्ट्रीट लाइटें, सुबह से सफाई ठप, कोतवाल के तबादले पर अड़े कर्मचारी
- नैनीताल: कैंची धाम के पास 200 मीटर गहरी खाई में गिरी बरेली के पर्यटकों की कार; चालक की मौत, चार युवक गंभीर रूप से घायल

