राजू अनेजा,काशीपुर। शहर के हृदय स्थल माने जाने वाले मुख्य चौराहो को अब जल्द ही नया और भव्य स्वरूप मिलने जा रहा है। गुरुवार को महापौर दीपक बाली ने काशीपुर विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष जय किशन एवं अन्य अधिकारियों के साथ बैठक कर चौराहो के सौंदर्यीकरण को लेकर विस्तृत रूपरेखा तैयार की।
महापौर दीपक बाली ने बताया कि शहर के मुख्य चौराहो के सौंदर्यीकरण में देवभूमि उत्तराखंड की समृद्ध सांस्कृतिक पहचान को प्रमुखता से दर्शाया जाएगा। चौराहे पर ऐसी कलाकृतियां स्थापित की जाएंगी, जो न सिर्फ शहरवासियों को आकर्षित करेंगी, बल्कि बाहर से आने वाले पर्यटकों को भी काशीपुर की ओर देखने पर मजबूर कर देंगी।
उन्होंने कहा कि सौंदर्यीकरण कार्य में किसी भी स्तर पर कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी। आधुनिक लाइटिंग, आकर्षक डिजाइन और सांस्कृतिक थीम के माध्यम से सात चौराहा शहर की नई पहचान बनेगा। इससे काशीपुर की छवि एक सुव्यवस्थित, सुंदर और पर्यटन के लिहाज से आकर्षक शहर के रूप में उभरेगी।
महापौर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रस्तावित कार्यों को गुणवत्ता और समयबद्धता के साथ पूरा किया जाए, ताकि जल्द ही आमजन को इसका लाभ मिल सके। इस दौरान प्राधिकरण के अधिकारी एवं संबंधित विभागों के कर्मचारी भी उपस्थित रहे।
ताजा खबर
- पिथौरागढ़ में दिल दहलाने वाली घटना: दौड़ते समय बेहोश होकर गिरे 14 वर्षीय छात्र की मौत, सदमे में मां ने सरयू नदी में कूदकर दी जान
- मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन में बोले सीएम धामी: 10वीं व 12वीं के छात्रों को टैब के लिए DBT से मिलेगी राशि, 140 मेधावियों से किया सीधा संवाद
- हल्द्वानी-कालाढूंगी सड़क होगी फोरलेन, पर्यटकों को कॉर्बेट पहुंचना होगा आसान और जाम से मिलेगी निजात
- पूर्व सीएम हरीश रावत का फिर सोशल मीडिया पोस्ट, बोले— “मां की सौगंध, नौकरी या राजनीतिक पद के बदले कभी पैसा नहीं लिया”
- फांसी की सजा से बाल-बाल बचे सुरेंद्र कोली का फांसी के फंदे से ही हुआ अंत, दुकान में लटकता मिला शव
- पशु आहार के बढ़े दामों पर लगी रोक, अध्यक्ष मुकेश बोरा की पहल पर दुग्ध विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा ने दिए निर्देश; 55 हजार पशुपालकों को मिली बड़ी राहत
- ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी हल्द्वानी में ‘स्टार्टअप शोडाउन’ का आयोजन, ‘डेस्टिनिक्स’ के शोभित सिंह बने विजेता
- हल्द्वानी के टांडा रोड पर दर्दनाक सड़क हादसा: अनियंत्रित तेज रफ्तार बाइक पेड़ से टकराई, रुद्रपुर के दो युवकों की मौत
- धार्मिक भावनाएं भड़काने और हाईवे जाम के 14 साल पुराने मामले में कड़ा रुख, दो विधायकों समेत 24 भाजपाइयों के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी
- खेल महाकुंभ में चमकीं नानकमत्ता की लक्षिता जोशी, राज्य स्तरीय जूडो में जीता कांस्य पदक

