अब कोरोना कर्फ्यू प्रदेश में 6 जुलाई तक रहेगा लागू, पर मिली यह बड़ी रियायतें

खबर शेयर करें -

देहरादून।
प्रदेश सरकार ने कोविड कफ्र्यू की अवधि एक सप्ताह और बढ़ा दी है। हालांकि कफ्र्यू में अब और ज्यादा ढील देने का निर्णय लिया गया है। अब बाजार सप्ताह में छह दिन खुलेंगे। रविवार को साप्ताहिक बंदी होगी। पहाड़ों की रानी मसूरी और सरोवर नगरी नैनीताल में पर्यटकों की बढ़ती आमद को देखते हुए दोनों शहरों में रविवार को बाजार खुले रहेंगे। यहां मंगलवार को साप्ताहिक बंदी होगी। बाजार खुलने का समय भी अब सुबह आठ से शाम सात बजे तक होगा। अब तक बाजार शाम पांच बजे तक खुल रहे थे। यह व्यवस्था छह जुलाई की सुबह तक जारी रहेगी
उत्तराखंड में कोरोना के नए मामलों में तेजी के साथ गिरावट आ रही है। कोरोना के कम होते मामलों के उपरांत राज्य सरकार ने कोरोना कर्फ्यू एक हफ्ते तक बढ़ा दिया है। अब कोरोना कर्फ्यू प्रदेश में 6 जुलाई तक लागू रहेगा। वहीं कोरोना कर्फ्यू के दौरान अब दुकानों के खुलने का समय शाम 5 बजे से बढ़ाकर 7 बजे तक तय किया गया है। जबकि पहले 5 बजे तक का था। वहीं अब राज्य में दो दिन यानी शनिवार व रविवार को पर्यटक स्थल भी खोल दिये गए हैं। लम्बे समय से बंद जिम और कोचिंग सेंटर भी 50 % कैपेसिटी के साथ खोले जाएंगे।

यह भी पढ़ें 👉  कांग्रेस में गहराता अंदरूनी कलह: प्रभारी शैलजा की चेतावनी के बाद भी हरीश रावत ने जारी रखी 'जनसंवाद यात्रा'; 7 अक्टूबर को दिल्ली बुलावा

शासकीय प्रवक्ता सुबोध उनियाल ने बताया कि पर्यटक स्थलों को शनिवार और रविवार खोला जाएगा। जिसमें कि मसूरी, नैनीताल सहित अन्य पर्यटक स्थल भी शामिल होंगे। वही पर्यटक स्थलों में साप्ताहिक बंदी अब मंगलवार और बुधवार को होगी। इसके अलावा दुकानों को खोलने का समय भी 5 बजे से बढ़ाकर अब सुबह आठ बजे से शाम 7 बजे तक कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  30 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति: लालकुआं दुग्ध संघ के दुग्ध उत्पादकों के लिए मुकेश बोरा ने मुख्यमंत्री एवं दुग्ध मंत्री का जताया आभार

वहीं, बाहरी प्रदेशों से आने वालों को स्मार्ट सिटी पोर्टल पर पंजीकरण कराना और 72 घंटे पहले की निगेटिव आरटीपीसीआर जांच रिपोर्ट लाना अनिवार्य होगा। बाहर से उत्तराखंड आने वाले प्रवासियों को सात दिवसों तक गांव में स्थापित आइसोलेशन सेंटर में रहना होगा।

यह भी पढ़ें 👉  30 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति: लालकुआं दुग्ध संघ के दुग्ध उत्पादकों के लिए मुकेश बोरा ने मुख्यमंत्री एवं दुग्ध मंत्री का जताया आभार