
राजू अनेजा, काशीपुर। नगर निगम सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में महापौर दीपक बाली और मुख्य नगर आयुक्त रविंद्र सिंह बिष्ट ने यूजर चार्ज कलेक्शन की स्थिति की गहन समीक्षा की। इस दौरान महापौर ने नगर की जनता से शहर को स्वच्छ, सुंदर और सुव्यवस्थित बनाने के लिए समय पर यूजर चार्ज जमा करने की अपील की। उन्होंने दावा किया कि आगामी दो माह में काशीपुर में ऐसी सफाई व्यवस्था लागू की जाएगी, जो इंदौर और भोपाल से भी बेहतर होगी।
बैठक में कार्यालय अधीक्षक विकास शर्मा ने सुझाव रखा कि यूजर चार्ज वसूली करने वाले कर्मचारियों का लक्ष्य तय किया जाए, साप्ताहिक रिपोर्ट ली जाए और जिन वार्डों में वसूली कम है वहां भ्रमण कर लोगों से संपर्क बढ़ाया जाए। जहां वसूली बेहतर हो वहां कर्मचारियों को पुरस्कृत करने, यूजर चार्ज न देने वालों पर कार्रवाई करने तथा सफाई निरीक्षकों को ऐसे लोगों से नियमित संपर्क में रहने के निर्देश दिए गए। साथ ही यूजर चार्ज देने वालों को मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी देने और वसूली करने वाले कर्मचारियों को व्यवहारिक प्रशिक्षण देने पर भी जोर दिया गया।
महापौर दीपक बाली ने सभी सुझावों को गंभीरता से लेते हुए कहा कि स्वयं सहायता समूह की महिला कर्मचारियों की सुरक्षा की जिम्मेदारी वे स्वयं लेंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि यूजर चार्ज न देने वालों से किसी प्रकार का विवाद न किया जाए, केवल रिपोर्ट तैयार की जाए। उन्होंने महिला कर्मचारियों को विनम्र व्यवहार रखने की सलाह देते हुए उनका कमीशन बढ़ाने की भी घोषणा की।
महापौर ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि जिन वार्डों में 100 प्रतिशत यूजर चार्ज वसूली होगी, वहां स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को बिना किराए के दुकानें उपलब्ध कराई जाएंगी। वहीं जिन वार्डों में कोई भी कूड़ा पॉइंट नहीं बचेगा, वहां एक करोड़ रुपये के अतिरिक्त विकास कार्य कराए जाएंगे।
उन्होंने बताया कि तीन फुट चौड़ी गलियों तक सफाई वाहन पहुंचाने के लिए नए प्रकार की गाड़ियों का चयन किया गया है। शहर के लिए तैयार हो रहे मास्टर प्लान से यह तय होगा कि बेहतर सफाई व्यवस्था के लिए किन संसाधनों की कितनी आवश्यकता है। इसके साथ ही सूखा और गीला कूड़ा पहचानने के लिए एक स्पष्ट स्क्रिप्ट तैयार करने के निर्देश भी दिए गए।
बैठक में यूजर चार्ज की मासिक आय की समीक्षा की गई और नगरवासियों से अपील की गई कि वे यूजर चार्ज देकर स्वच्छता और विकास के कार्यों में नगर निगम को सहयोग दें।
समीक्षा बैठक में सहायक नगर आयुक्त विनोद लाल शाह, सफाई निरीक्षक मनोज बिष्ट, जितेंद्र देवांतक, मोहम्मद फरीद, तनवीर, पीएम विकास योजना से जुड़े कर्मचारी भाव्य पांडे, लेखाकार शिवेंद्र खानायत, स्वयं सहायता समूह की महिला कर्मचारी, नगर निगम कर्मचारी तथा पार्षद पुष्कर बिष्ट, राशिद फारुकी, सलीम, बीना नेगी, सीमा सागर, संदीप, मोनू, तबस्सुम, गुंजन प्रजापति, कुलदीप शर्मा, अनूप प्रताप, मोनिष, रवि प्रजापति, शरीफ अहमद, दीपा पाठक, अरशद सहित अन्य मौजूद रहे।
बैठक के उपरांत नगर आयुक्त रविंद्र सिंह बिष्ट ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि महापौर के नेतृत्व में काशीपुर निश्चित रूप से विकास और स्वच्छता की नई ऊंचाइयों को छुएगा। वहीं महापौर ने नगर आयुक्त सहित सभी अधिकारियों व कर्मचारियों के कार्यों की सराहना की।
ताजा खबर
- ‘उठो-बढ़ो हाथ मिलाओ, मां के नाम पेड़ लगाओ’: 35 करोड़ पौधरोपण के महाभियान को लेकर वन विभाग की अहम बैठक, स्वयंसेवी संस्थाओं ने मिलाया हाथ
- पंतनगर विश्वविद्यालय परिसर में शर्मनाक वारदात: नाबालिग बच्चियों से छेड़छाड़ पर फूटा गुस्सा, आधी रात को कोतवाली का घेराव, आरोपी पर पॉक्सो एक्ट दर्ज
- कोचिंग के लिए निकली 23 वर्षीय युवती संदिग्ध परिस्थितियों में लापता, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस
- रुद्रपुर में गाय के मालिकाना हक को लेकर खूनी संघर्ष: दोनों पक्षों में जमकर चले लाठी-डंडे और पत्थर, इलाके में तनाव
- ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान को मिला भारी जनसमर्थन: सीएसएन पीजी कॉलेज में हुआ भव्य वृक्षारोपण, गणमान्य लोगों ने लिया संरक्षण का संकल्प
- बिंदुखत्ता में शराब की ‘होम डिलीवरी’ करने वाला तस्कर गिरफ्तार, पुलिस ने बरामद किए 49 पव्वे, नेटवर्क ध्वस्त
- चढ़ावा चोरी महापाप, दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा: बद्रीनाथ धाम मामले पर मुख्यमंत्री धामी के तल्ख तेवर, थूक जिहाद और मदरसों पर भी बड़ा बयान
- रानीखेत में चमत्कार: 7 दिनों से घने जंगल में लापता युवती का सुरक्षित रेस्क्यू, पुलिस और SDRF ने बचाई जान
- उत्तराखंड में मानसून के तल्ख तेवर: मूसलाधार बारिश से जनजीवन बेपटरी, 5 जिलों में ‘ऑरेंज अलर्ट’, कैलाश मानसरोवर मार्ग भी रहा बाधित
- देवभूमि उत्तराखंड के नाम ऐतिहासिक उपलब्धि: देश का छठा ‘पूर्ण साक्षर राज्य’ बना, कैबिनेट के बाद लोक भवन से मिली अंतिम मंजूरी

