अब पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल के पुत्र पर सरकारी भूमि पर बिना अनुमति के 24 मीटर लंबी सड़क बनाने का लगा आरोप,मुकदमा दर्ज

Now former cabinet minister Premchand Agarwal's son has been accused of building a 24 meter long road on government land without permission, case registered

खबर शेयर करें -

राजू अनेजा,ऋषिकेश। हाल ही में इस्तीफा दे चुके उत्तराखंड के पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल के बाद अब उनके बेटे भी प्रदेश को अपनी जागीर समझ रहे हैं. कुछ समय पहले पियूष अग्रवाल पर रिजॉर्ट के लिए बिना अनुमति पेड़ काटने और जेसीबी से खुदान करने का आरोप भी लगा था. अब पीयूष अग्रवाल ने सरकारी भूमि पर बिना अनुमति सड़क बनाई है. पीयूष अग्रवाल के खिलाफ सार्वजनिक संपत्ति अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

बीते गुरुवार को पौड़ी के जिलाधिकारी आशीष चौहान ने बताया कि आरोपी पीयूष अग्रवाल के खिलाफ यमकेश्वर के उप जिलाधिकारी अनिल चन्याल की अदालत में मुकदमा दर्ज किया गया है। पीयूष अग्रवाल ने अपने प्रस्तावित होटल तक पहुंचने के लिए इस सड़क का निर्माण किया है। उन्होंने बताया कि आरोपी पीयूष अग्रवाल के खिलाफ मामला दर्ज करने से पहले उपराजस्व निरीक्षक सीएस पुंडीर ने इस मामले की जांच की थी, जिसके बाद जांच रिपोर्ट यमकेश्वर के उपजिलाधिकारी को प्रस्तुत की गई।

यह भी पढ़ें 👉  महंगे शौक और नशे के लिए महिला का मोबाइल चुराकर उड़ाए लाखों रुपये; सहसपुर पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

दो बार की गई मामले की जांच

जांच रिपोर्ट में बताया गया है कि सरकारी भूमि पर मुख्य मार्ग से नीचे की ओर अवैध रूप से 24 मीटर लंबी, 4 मीटर चौड़ी और 1.5 मीटर गहरी सड़क का निर्माण किया गया है। सीएस पुंडीर ने अपनी जांच रिपोर्ट में कहा था कि खसरा नंबर 5889 की सरकारी जमीन लक्ष्मण झूला क्षेत्र की मराल ग्राम पंचायत, पट्टी उदय पुर तल्ला के अंतर्गत गांव खैरखाल तोक में है। सरकारी दस्तावेजों में यह जगह एक झाड़ी के रूप में दर्ज है। जिलाधिकारी आशीष चौहान ने वर्तमान राजस्व उप निरीक्षक वीएस गुसाईं को दोबारा इस मामले की जांच करने को कहा, दोबारा की गई जांच में भी इन आरोपों की पुष्टि हुई। सभी आरोपों की पुष्टि किए जाने के बाद आरोपी पीयूष अग्रवाल के खिलाफ सार्वजनिक संपत्ति अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  फेसबुक टिप्पणी को लेकर खूनी संघर्ष; कांग्रेस नेता वरुण बालियान समेत समर्थकों पर हार्डवेयर व्यापारी और परिवार पर हमले का आरोप

 

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

यह भी पढ़ें 👉  महंगे शौक और नशे के लिए महिला का मोबाइल चुराकर उड़ाए लाखों रुपये; सहसपुर पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें