हे भगवान टीचर है की जल्लाद! यहां प्रतिष्ठित स्कूल में पढ़ रहे बच्चे को पीटी टीचर ऐसे थप्पड़ जड़ा कि बच्चे के मुंह की हड्डी में लगी गहरी चोट, अभिभावक की शिकायत पर पुलिस जांच में जुटी

Oh God, is the teacher an executioner? Here, the PT teacher slapped a child studying in a prestigious school in such a way that the child suffered a deep injury on the bone of his mouth, police started investigation on the complaint of the parent.

खबर शेयर करें -

राजू अनेजा,हल्द्वानी। हल्द्वानी के एक प्रतिष्ठित स्कूल में पीटी शिक्षक और कक्षाध्यापिका ने कक्षा एक बच्चे की मिलकर बुरी तरह पिटाई कर दी। मासूम बच्चे को इतनी जोर का तमाचा मारा कि उसका मुंह सूज गया। चिकित्सकों ने बच्चे के मुंह की हड्डी में भी गहरी चोट की आशंका जताई है। मामले में बच्चे के पिता ने काठगोदाम पुलिस को दोनों शिक्षकों के खिलाफ मंगलवार शाम तहरीर सौंपी है। काठगोदाम थानाक्षेत्र में रहने वाले मनोज कुमार ने बताया कि उनका छह साल का बच्चा दमुवादूंगा के प्रतिष्ठित स्कूल में कक्षा एक का छात्र है। बच्चे के पिता ने बताया कि सोमवार को स्कूल की कक्षा में किसी बात से नाराज होकर स्कूल की कक्षाध्यापिका और शारीरिक शिक्षा (पीटी टीचर) ने उनके बच्चे को बुरी तरह पीट दिया। बच्चे का गाल बुरी तरह सूज गया। जिसके बाद परिजन उसे लेकर बेस अस्पताल पहुंचे। जहां बच्चे का मेडिकल परीक्षण कराया ग मेडिकल रिपोर्ट में गाल पर सूजन की बात लिखी है, लेकिन बच्चे के पिता का कहना है कि चिकित्सकों ने हड्डी में चोट आशंका जताई है। एसओ काठगोदाम दीपक बिष्ट ने बताया कि मामले में जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  श्री नानकमत्ता साहिब: 19वीं राष्ट्रीय ग्रैपलिंग चैंपियनशिप में चौहान अकादमी की बेटियों का जलवा; 6 पदक जीतने पर सांसद अजय भट्ट ने दी बधाई
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  बागेश्वर: कुमाऊं में एक बार फिर हिली धरती; 2.8 की तीव्रता से महसूस किए गए भूकंप के झटके, कम डेप्थ से बढ़ी चिंता