31 मार्च को माता बाल सुंदरी मंदिर में सजेगा मां भगवती का भव्य दरबार, श्री दुर्गा जागरण मंडली अपने मीठे-मीठे भजनों से करेगी श्रद्धालुओं को सराबोर

खबर शेयर करें -

राजू अनेजा,काशीपुर। चैत्र नवरात्र के पावन पर्व पर शहर का माहौल भक्ति और आस्था के रंग में रंगने जा रहा है। 31 मार्च को माता बाल सुंदरी मंदिर में मां भगवती का दिव्य-भव्य दरबार सजाया जाएगा, जहां श्री दुर्गा जागरण मंडली द्वारा विशाल चौकी का आयोजन किया जाएगा।
इस भव्य धार्मिक आयोजन में पूरी रात मां के गुणगान की स्वर लहरियां गूंजेंगी। श्री दुर्गा  जागरण मंडली द्वारा प्रस्तुत किए जाने वाले मीठे-मीठे भजन श्रद्धालुओं को भक्ति रस में सराबोर कर देंगे।  जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठेगा।
माता बाल सुंदरी मंदिर के मुख्य पंडा विकास कुमार अग्निहोत्री ने सभी धर्म प्रेमी श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर माता के दरबार में हाजिरी लगाएं और पुण्य लाभ अर्जित करें। उन्होंने बताया कि हर वर्ष की तरह इस बार भी आयोजन को भव्यता के साथ संपन्न कराने की तैयारियां जोरों पर हैं।
गौरतलब है कि चैत्र नवरात्र के अवसर पर माता बाल सुंदरी मंदिर में दूर-दराज से श्रद्धालु माता के दर्शन के लिए पहुंचते हैं। इसी दौरान लगने वाला प्रसिद्ध चैती मेला भी आस्था का बड़ा केंद्र बनता है, जहां उत्तर भारत के विभिन्न क्षेत्रों से भक्तजन मां के जयकारों के साथ उमड़ते हैं।
आयोजन को लेकर मंदिर समिति और श्रद्धालुओं में खासा उत्साह है। श्रद्धालु 31 मार्च की रात मां के दरबार में पहुंचकर भक्ति, संगीत और श्रद्धा के अद्भुत संगम के साक्षी बनेंगे।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

यह भी पढ़ें 👉  दादा की तेरहवीं पर 'मैनेजर' की हत्या की कसम; व्यापारिक घाटे से बौखलाए कन्हैया ने मारी थी पीठ में गोली, पुलिस ने दबोचा

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें