नवरात्र के पहले दिन हल्दूचौड़ के शिवालिकपुरम में पेयजल के लिए मची त्राहि त्राहि, ग्रामीणों में आक्रोश
लालकुआं: क्षेत्र के शिवालीपुरम में पेयजल लाइन लीक होने के चलते पेयजल की समस्या उत्पन्न हो गई है। नव रात्र के पहले दिन पेयजल नही मिलने से लोगो को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
हल्दूचौड के शिवालिक पुरम में पिछले तीन माह से पेयजल लाइन लीकेज है। जिससे पानी सड़क पर बर्बाद हो रहा है। ग्रामीणों के कई बार शिकायत करने के बाद जल सस्थान द्वारा सोमवार को गड्ढा खोदकर लीकेज सही का काम किया। किंतु कर्मचारियों की लापरवाही से लीकेज बंद होने के बजाय पाइप लाइन पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। जिससे कालोनी में पेयजल के लिए हाहाकार मच गया। दो दिन से पानी नहीं मिलने के कारण लोगो की टंकी खाली हो चुकी है। नवरात्र के पहले दिन ही लोगो को स्नान व पूजा के लिए भी पानी उपलब्ध नहीं हो सका। ग्रामीण सुबह से ही दूर दराज के क्षेत्रों से ड्रमो में पानी लाते हुए दिखाई दिए। शिवालिक पुरम आवासीय कॉलोनी समिति के अध्यक्ष दिलीप कपूर ने बताया कि वह कई बार अधिकारियों को सूचना दे चुके हैं लेकिन कोई भी से गंभीरता से नहीं ले रहा है। नवरात्र के पहले दिन ही पेयजल की समस्या होने से कॉलोनी वासियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

