चुनाव के अंतिम दिन हरीश रावत के समर्थन में उमड़ा जन सैलाब

खबर शेयर करें -

लालकुआं: चुनाव प्रचार के अंतिम दिन कांग्रेस प्रत्याशी व पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के समर्थन में शनिवार को यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बरेली रोड में रोड शो किया। इस दौरान रैली में भारी भीड़ का रावत ने अभिवादन स्वीकार करते हुए वोट देने की की।

भाजपा-कांग्रेस की लूट-खसोट की राजनीतिक संस्कृति को बदलने की जरूरत : राजा बहुगुणा

 

शनिवार को चुनाव प्रचार के अंतिम दिन कांग्रेस कार्यकर्ता मंडी के पास एकत्र हुए। इस दौरान कांग्रेस पार्टी और हरीश रावत के नारों की गूंज के साथ रैली मोटाहल्दु, हल्दूचौड होते हुए लालकुआं तक पहुंचा। सैकड़ों की संख्या में उमड़े कार्यकर्ताओं का जोश देखने लायक था। इस दौरान समर्थकों ने कहा कि हरीश रावत की एकतरफा जीत है। यहां की जनता उन्हें विधायक के साथ भावी मुख्यमंत्री के रूप में देख रही है। कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र की जनता से आह्वान किया कि वह यह मौका अपने हाथ से किसी हाल में जाने ना दें। कार्यकर्ताओं ने कहा कि रावत के विधायक और मुख्यमंत्री बनते ही क्षेत्र विधानसभा क्षेत्र की सारी समस्याओं का निराकरण होगा। रैली में पूर्व कैबिनेट मंत्री हरीश चंद्र दुर्गापाल, वरिष्ठ कांग्रसी नेता हरेंद्र बोरा, जेष्ट प्रमुख हल्द्वानी अमित नेगी, क्षेत्र पंचायत सदस्य ममता तिवारी, ग्राम प्रधान धौलाखेड़ा संजना सोनकर, सामाजिक कार्यकर्ता दीपेश कबडवाल, पूर्व ग्राम प्रधान महेन्द्र नेगी, योगेश महतोलिया, हेमंत पाठक, नवीन पंत, गुलाब नेगी, नंदन सिंह चौहान, बलबीर सिंह रावत, दरवान सिंह मेहरा, गुड्डू सिंह बिष्ट, गोपाल सिंह अधिकारी, बिक्रम सिंह बिष्ट समेत तमाम लोग मौजूद थे।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड क्रांति दल की 'उत्तराखंड संकल्प यात्रा' 11 अक्टूबर से; कुमाऊँ क्षेत्र के प्रथम चरण का कार्यक्रम जारी
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड क्रांति दल की 'उत्तराखंड संकल्प यात्रा' 11 अक्टूबर से; कुमाऊँ क्षेत्र के प्रथम चरण का कार्यक्रम जारी