उत्तराखंड: नई GST दरों पर CM धामी ने पीएम मोदी का जताया आभार, कहा- ‘यह नेक्स्ट जेनरेशन रिफॉर्म है’

खबर शेयर करें -

देहरादून: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 22 सितंबर से लागू हो रही नई जीएसटी दरों की सराहना की है। उन्होंने इन सुधारों को ‘नेक्स्ट जेनरेशन जीएसटी रिफॉर्म’ करार देते हुए कहा कि ये भारत की विकास गाथा को और मजबूत करेंगे।


 

सीएम धामी ने नई दरों को ‘जीएसटी बचत उत्सव’ बताया

 

मुख्यमंत्री धामी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में लिखा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दूरदृष्टि और दृढ़ प्रतिबद्धता से ‘नेक्स्ट जेनरेशन जीएसटी रिफॉर्म’ भारत की ग्रोथ स्टोरी को मजबूत करेंगे।” उन्होंने कहा कि ये सुधार व्यापार को आसान, निवेश को आकर्षक बनाएंगे और हर राज्य को विकास की दौड़ में बराबरी का मौका देंगे।

यह भी पढ़ें 👉  आज से शुरू हो रहा 'नौतपा': देश भर में आसमान से बरसेगी आग, दिल्ली-UP में पारा 50°C के करीब; उत्तराखंड में मौसम के दो रूप—मैदानों में हीटवेव तो पहाड़ों में बारिश का अलर्ट

एक अन्य पोस्ट में सीएम धामी ने 22 सितंबर से शुरू हो रहे ‘जीएसटी बचत उत्सव’ का जिक्र करते हुए कहा कि यह हम सभी के लिए एक ऐतिहासिक क्षण है, जिससे समाज का हर वर्ग लाभान्वित होगा और त्योहारों की मिठास का आनंद ले पाएगा।

इससे पहले, मुख्यमंत्री ने एक वीडियो संदेश में उत्तराखंड की जनता की ओर से प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त किया था। उन्होंने कहा था कि जीएसटी की इन नई दरों से विशेष रूप से मध्यम वर्ग को बड़ी राहत मिलेगी और यह दीपावली को और भी खास बना देगा।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं व्यापार मंडल चुनाव: उपाध्यक्ष पद पर प्रकाश कुमार की मजबूत दावेदारी; सघन जनसंपर्क से व्यापारियों में भारी उत्साह, विरोधी खेमे में मची खलबली

 

पीएम मोदी ने जीएसटी को ‘वन नेशन, वन टैक्स’ का सपना बताया

 

रिपोर्ट में बताया गया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी रविवार को राष्ट्र के नाम अपने संबोधन में जीएसटी सुधारों को देशहित में बताया। उन्होंने कहा कि यह केंद्र और राज्यों के प्रयासों का नतीजा है कि आज देश दर्जनों टैक्स से मुक्त हुआ है और ‘वन नेशन, वन टैक्स’ का सपना साकार हुआ है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि यह सुधार सभी हितधारकों और राज्यों को साथ लेकर संभव हो पाया है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में सीएम धामी की हाईलेवल समीक्षा बैठक: सड़कों पर नमाज बर्दाश्त नहीं, तय स्थलों पर ही हो धार्मिक गतिविधियां; चारधाम यात्रा को लेकर अफसरों को कड़े निर्देश