राजू अनेजा,काशीपुर।नव वर्ष के स्वागत को लेकर सावन कृपाल रूहानी मिशन की ओर से कृपाल आश्रम, काशीपुर में भव्य आध्यात्मिक आयोजन किया जा रहा है। महाराज जी की दया से नववर्ष की पूर्व संध्या पर 31 दिसंबर 2025, बुधवार को शाम 7 बजे से सत्संग, भजन, लंगर, बाल सत्संग और सांस्कृतिक कार्यक्रमों से सजी रूहानी संध्या आयोजित होगी।
आश्रम प्रबंधन के अनुसार कार्यक्रम की शुरुआत शाम 7 बजे से 8 बजे तक संगत द्वारा शब्द गायन से होगी। इसके बाद रात 8 बजे से 8:40 बजे तक लंगर वितरण किया जाएगा।
रात 8:40 बजे से 9:30 बजे तक बाल सत्संग कार्यक्रम आयोजित होगा, जिसमें बच्चों द्वारा आध्यात्मिक प्रस्तुतियां दी जाएंगी। इसके पश्चात 9:30 बजे से 10 बजे तक अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे, जो श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक आनंद से सराबोर करेंगे।
रात 10 बजे से 11 बजे तक प्रचारक जी द्वारा सत्संग दिया जाएगा, जबकि रात 11 बजे से परम संत श्री राजेंद्र सिंह महाराज जी का लाइव प्रसारण होगा, जिसमें संगत को रूहानी संदेश प्राप्त होंगे।
कार्यक्रम के अंत में ध्यान अभ्यास के बाद नववर्ष के आगमन पर प्रसाद वितरण किया जाएगा। आश्रम प्रबंधन ने श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर सत्संग का लाभ लेने की अपील की है।
नववर्ष की पूर्व संध्या पर आयोजित यह कार्यक्रम श्रद्धा, भक्ति और साधना का संगम बनकर काशीपुर में आध्यात्मिक उल्लास का संदेश देगा।
ताजा खबर
- जीएसटी की छापेमारी से भड़का इलेक्ट्रिकल्स व्यापारियों का गुस्सा, दुकानें बंद कर एमपी चौक पर किया प्रदर्शन
- जीएसटी की छापेमारी से भड़का इलेक्ट्रिकल्स व्यापारियों का गुस्सा, दुकानें बंद कर एमपी चौक पर किया प्रदर्शन
- रानीखेत के बसई गांव में बुजुर्ग महिला की धारदार हथियार से हत्या, आपसी विवाद में सिर पर वार करने वाला आरोपी गिरफ्तार
- युवा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष गोपाल अधिकारी पर जानलेवा हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार, जंगल में छिपने के बाद कोसी नदी से पुलिस ने दबोचा
- पिथौरागढ़ में दिल दहलाने वाली घटना: दौड़ते समय बेहोश होकर गिरे 14 वर्षीय छात्र की मौत, सदमे में मां ने सरयू नदी में कूदकर दी जान
- मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन में बोले सीएम धामी: 10वीं व 12वीं के छात्रों को टैब के लिए DBT से मिलेगी राशि, 140 मेधावियों से किया सीधा संवाद
- हल्द्वानी-कालाढूंगी सड़क होगी फोरलेन, पर्यटकों को कॉर्बेट पहुंचना होगा आसान और जाम से मिलेगी निजात
- पूर्व सीएम हरीश रावत का फिर सोशल मीडिया पोस्ट, बोले— “मां की सौगंध, नौकरी या राजनीतिक पद के बदले कभी पैसा नहीं लिया”
- फांसी की सजा से बाल-बाल बचे सुरेंद्र कोली का फांसी के फंदे से ही हुआ अंत, दुकान में लटकता मिला शव
- पशु आहार के बढ़े दामों पर लगी रोक, अध्यक्ष मुकेश बोरा की पहल पर दुग्ध विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा ने दिए निर्देश; 55 हजार पशुपालकों को मिली बड़ी राहत

