इस बात पर, पिता को मारने के लिए बेटे ने मां के प्रेमी को दे दी सुपारी, पैसा कम पड़ा तो मां ने खोल दी तिजोरी, बोली बचना नहीं चाहिए वो

खबर शेयर करें -

जयपुर . भरतपुर जिले के उद्योग नगर थाना क्षेत्र के अजान गांव में 15 फरवरी की सुबह नहर के किनारे हुई हत्या के ब्लाइंड मामले का थाना पुलिस ने खुलासा कर दिया है. पुलिस ने हत्या के आरोप में मृतक नाथूराम जाट की पत्नी रनिया बेटे दीपक और पत्नी के प्रेमी सुखबीर उर्फ सुक्खी निवासी छोटा नगला गांव अजान को गिरफ्तार किया है.

एसपी श्याम सिंह ने बताया कि 15 फरवरी की सुबह अजान गांव में नहर किनारे एक व्यक्ति का शव मिलने की सूचना पर एसएचओ उद्योग नगर महेंद्र कुमार राठी मय टीम के मौके पर पहुंचे. मौत संदेहास्पद लगने पर आरबीएम अस्पताल के मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम कराया गया. इस दौरान मृतक नाथूराम के बेटे दीपक ने अज्ञात के विरुद्ध पिता की हत्या किये जाने की रिपोर्ट दी. इस पर मुकदमा दर्ज किया गया.

यह भी पढ़ें 👉  सत्यापन कर रही पुलिस टीम से भिड़े युवक, दरोगा का चश्मा तोड़ा, सिपाही की वर्दी फाड़ी, पुलिसकर्मियों से गुत्थमगुत्था, दो युवक गिरफ्तार


गांव की नहर के पास लाश मिलने पर ग्रामीणों में सनसनी फैल गई.

मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी श्याम सिंह द्वारा एएसपी बृजेश ज्योति उपाध्याय और सीओ सतीश वर्मा के सुपरविजन तथा थानाधिकारी महेंद्र कुमार राठी के नेतृत्व में एक स्पेशल टीम गठित की गई. गठित टीम द्वारा गोपनीय तरीके से मृतक के आस पड़ोस में पूछताछ की गई. पूछताछ में सामने आया कि रनिया मृतक नाथूराम की दूसरी पत्नी है. जिसके इसी गांव के निवासी बहन के देवर सुखबीर उर्फ सुक्खी के साथ नाजायज संबध थे. दूसरी ओर मृतक के बेटे दीपक के ऊपर काफी कर्ज था. कर्जा चुकाने के लिए दीपक जमीन बेचने का पिता पर दबाव बना रहा था, वही मृतक नाथूराम पत्नी रनिया को नाजायज संबंधों को रोकने के लिए दबाव बना रहा था.

यह भी पढ़ें 👉  सत्यापन कर रही पुलिस टीम से भिड़े युवक, दरोगा का चश्मा तोड़ा, सिपाही की वर्दी फाड़ी, पुलिसकर्मियों से गुत्थमगुत्था, दो युवक गिरफ्तार

नाथूराम पत्नी और बेटी की राह में रोड़ा बन गया था. दोनों ने सुखबीर के साथ मिलकर इसकी हत्या की योजना बनाई. इसके लिए वह दीपक ने गांव के ही रिश्तेदार को हत्या के लिए 2 लाख की सुपारी दी. 1 लाख कर्ज से, 20 हजार अपनी पत्नी का मंगलसूत्र बेचकर और 10 हजार मां रनिया से लेकर दिए. इस पर आरोपी रिश्तेदार नाथूराम को बात करने के बहाने अपने साथ ले गया और उसकी गला घोट कर हत्या कर दी. प्रेमी सुखवीर ने साथ दिया. हत्या कर रिश्तेदार ने मृतक के बेटे दीपक को सूचना दी. दीपक ने दूसरी मां रनिया को खबर दे दी. बाद में दोनों अनजान बनते रहे और बिना सूचना दिए दाह संस्कार करने की तैयारी में थे, पर राहगीर से मिली सूचना पर इनके मंसूबे कामयाब नहीं हो पाए.

यह भी पढ़ें 👉  सत्यापन कर रही पुलिस टीम से भिड़े युवक, दरोगा का चश्मा तोड़ा, सिपाही की वर्दी फाड़ी, पुलिसकर्मियों से गुत्थमगुत्था, दो युवक गिरफ्तार