उत्तराखंड त्रासदी पर पीएम मोदी ने जताया दुख, सीएम धामी से की बात

खबर शेयर करें -

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले के धराली में अचानक आई बाढ़ की घटना पर दुख जताया है। उन्होंने प्रभावित लोगों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से फोन पर बात कर स्थिति का जायजा लिया।


 

धराली में बादल फटने से हुआ हादसा

 

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं: राजकीय चिकित्सालय में टीबी मरीजों को बांटी गई पोषक किट; भाजपा नेता कमलेश चंदोला ने किया शुभारंभ, 'निक्षय मित्र' बनने की अपील

प्रधानमंत्री मोदी ने ‘एक्स’ (पहले ट्विटर) पर पोस्ट कर कहा, ”मैं उत्तरकाशी के धराली में हुई इस त्रासदी से प्रभावित लोगों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं और उनकी कुशलता की कामना करता हूं।” उन्होंने बताया कि उन्होंने मुख्यमंत्री धामी से बात करके हालात की जानकारी ली है। उन्होंने यह भी कहा कि राहत और बचाव दल लगातार काम कर रहे हैं और प्रभावितों को हर संभव मदद पहुंचाई जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: सुरक्षा मानकों में भारी लापरवाही पर 7 बड़े कोचिंग संस्थान सील, कई में नहीं मिली फायर NOC

गौरतलब है कि मंगलवार को धराली के ऊंचाई वाले गांवों में बादल फटने से अचानक बाढ़ आ गई, जिससे कम से कम 4 लोगों की मौत हो गई और कई घर बह गए। हादसे के तुरंत बाद हर्षिल से सेना की एक टीम मौके पर पहुंच गई है और बचाव कार्य में जुट गई है। धराली, गंगोत्री यात्रा का एक प्रमुख पड़ाव है, जहाँ कई होटल और होमस्टे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  सीट बेल्ट पर ₹1000 के चालान ने दाग दिए करोड़ों के सवाल- पहले सड़क तो बनाओ साहब और वर्षों से अधूरा फ्लाईओवर तो पूरा कराओ' देखिए पूरा वीडियो
Ad