उत्तराखंड के इन जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, जानें कैसा रहेगा आपके शहर का हाल

खबर शेयर करें -

मॉनसून की वर्षा का दौर फिलहाल थमता नहीं दिख रहा है। शनिवार को देहरादून, मसूरी, ऋषिकेश सहित आसपास के क्षेत्रों में भारी वर्षा के एक से दो दौर हुए। जिससे कई क्षेत्रों में नाले और सड़कें जलमग्न हो गईं।

प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से बारिश का कहर लगातार जारी है और ये सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा। जिसके चलते दो जिलों में आज भारी बारिश के आसार हैं।

वहीं, मौसम विभाग की ओर से कहा गया है कि कुमाऊं के बागेश्वर और चंपावत जिले के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। जबकि, देहरादून, हरिद्वार, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल और ऊधमसिंह नगर में शनिवार के लिए येलो अलर्ट है।

यह भी पढ़ें 👉  महापौर ने चौपाल से फूंका स्वच्छता का बिगुल—शहर को सुंदर बनाने की जिम्मेदारी अकेले बाली की नहीं, जनता को भी आना होगा आगे

दून समेत पांच जनपदों में भारी वर्षा को लेकर ऑरेंज अलर्ट

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि रविवार को देहरादून, पौड़ी, नैनीताल, ऊधमसिंह नगर एवं चंपावत में कही-कहीं भारी से बहुत भारी वर्षा हो सकती है। इसको लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  पॉस्को मामले में आरोपी राशिद दोषमुक्त, अदालत ने कहा—आरोप संदेह से परे साबित नहीं हुए

इसके अलावा हरिद्वार, टिहरी, बागेश्वर, अल्मोड़ा व पिथौरागढ़ जनपदों में कहीं-कहीं भारी वर्षा हो सकती है। कहीं-कहीं आकाशीय बिजली चमकने की संभावना है। इसको लेकर इन जनपदों में यलो अलर्ट जारी किया गया है। भारी वर्षा का यह दौर नौ अगस्त तक इसी तरह बना रहेगा।

शनिवार को कुमाऊं के कालाढूंगी में सबसे अधिक 51.2 व देहरादून में 22.3 मिलीमीटर वर्षा रिकार्ड की गई। शनिवार को देहरादून का अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 31.6 व न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 25.9 डिग्री सेल्सियस रहा। टिहरी का अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस कम 21.2 व न्यूनतम तापमान 10.4 डिग्री सेल्सियस रहा। पंतनगर का अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 32.5 व न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 27.0 डिग्री सेल्सियस रहा।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं बैंक से जुड़े मामले में अदालत का कड़ा फैसला! ₹2.61 लाख का चेक बाउंस पर 6 माह जेल के साथ ही दोषी पर ₹1.93 लाख जुर्माना भी ठोका

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad