विश्व रिकॉर्ड धारक एडवोकेट कुमुदनी देवी प्रहलाद नगरी जन कल्याण समिति की महिला विंग की प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त; CSN पीजी कॉलेज में भव्य स्वागत

खबर शेयर करें -

हरदोई। प्रहलाद नगरी जन कल्याण समिति के अध्यक्ष शिवम द्विवेदी ने विश्व रिकॉर्ड धारक एडवोकेट कुमुदनी देवी को समिति की महिला विंग का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। इस मनोनयन पर समिति के कार्यकर्ताओं और स्थानीय पदाधिकारियों ने सीएसएन (CSN) पीजी कॉलेज में एक भव्य स्वागत समारोह का आयोजन किया। कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं व कार्यकर्ताओं ने कुमुदनी देवी का फूल-माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया और उन्हें नई जिम्मेदारी की बधाई देते हुए समाज सेवा के संकल्पों को और अधिक मजबूती से आगे बढ़ाने का आह्वान किया।
वरिष्ठ सामाजिक व राजनीतिक हस्तियों की रही मौजूदगी
समारोह के दौरान संगठन के पदाधिकारियों एवं गणमान्य नागरिकों ने नए मनोनयन पर खुशी जाहिर की। इस अवसर पर समिति के सचिव शत्रुघ्न द्विवेदी, आरआर इंटर कॉलेज की प्रबंधक एवं वरिष्ठ भाजपा नेत्री कीर्ति सिंह, भाजपा जिला उपाध्यक्ष अलका गुप्ता, समिति की जिला अध्यक्ष सरोज सिंघल, महामंत्री ज्योति बघेल, पूजा गुप्ता, अनुराधा मिश्रा, दिवाकर मिश्रा तथा एडवोकेट अभिषेक तिवारी सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता व स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad