लालकुआं: गौला नदी पर करोड़ों के तटबंध पहली बारिश में क्षतिग्रस्त, जांच के आदेश

खबर शेयर करें -

लालकुआं: लालकुआं विधानसभा क्षेत्र में गौला नदी के किनारे किसानों की ज़मीनों की सुरक्षा के लिए बनाए गए करोड़ों रुपये के बाढ़ सुरक्षा तटबंध और चेकडैम पहली ही बारिश में क्षतिग्रस्त हो गए हैं। स्थानीय लोगों ने निर्माण की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल उठाते हुए ज़िला प्रशासन से शिकायत की है, जिसके बाद प्रशासन ने मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  हरिद्वार: संपूर्ण नगर निगम क्षेत्र में कच्चे मांस की बिक्री और ऑनलाइन डिलीवरी पर लगेगा पूर्ण प्रतिबंध; ज्वालापुर भी आया दायरे में, उल्लंघन करने पर पहली बार 50 हजार व दूसरी बार एक लाख रुपये जुर्माना

 

स्थानीय लोगों का विरोध और मांग

 

गौला नदी के किनारे रहने वाले ग्रामीणों का कहना है कि हर साल नदी में भू-कटाव के कारण भारी नुकसान होता है। उनका आरोप है कि सरकार हर साल बाढ़ सुरक्षा के नाम पर करोड़ों रुपए खर्च करती है, लेकिन तटबंध और चेकडैम हल्की बारिश भी नहीं झेल पाते और बह जाते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: गीजर ठीक करने के बहाने घर में घुसा इलेक्ट्रीशियन का मददगार, बुजुर्ग महिला को अकेला पाकर अलमारी से उड़ाए सोने के गहने; पीड़ित की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

इस मामले को लेकर स्थानीय लोगों ने लालकुआं तहसील में प्रदर्शन भी किया और चेतावनी दी कि यदि उच्च स्तरीय जांच नहीं कराई गई तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।


 

प्रशासन की कार्रवाई

 

इस मामले में उप जिलाधिकारी हल्द्वानी राहुल शाह ने बताया कि जिलाधिकारी नैनीताल को शिकायत मिली है। उन्होंने कहा कि मामले की जांच के लिए वन विभाग, सिंचाई विभाग और अन्य विभागों को मिलाकर एक संयुक्त समिति बनाई जा रही है। यह समिति जांच के बाद अपनी रिपोर्ट जिलाधिकारी को सौंपेगी, जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड रोडवेज के यात्रियों के लिए बड़ी सौगात, ऑनलाइन टिकट बुकिंग पर लागू हुई कैशबैक स्कीम; पेटीएम और यूपीआई से भुगतान पर मिलेगा 100 रुपये तक का कैशबैक व गोल्ड कॉइन
Ad