जीबी पंत कृषि विश्वविद्यालय को यूजीसी नियमों के तहत लाभ देने का आदेश

खबर शेयर करें -

जीबी पंत कृषि विश्वविद्यालय को यूजीसी नियमों के तहत लाभ देने का आदेश

उत्तराखंड हाईकोर्ट ने जीबी पंत कृषि विश्वविद्यालय द्वारा डिप्टी लाइब्रेरियन-कम एसोसिएट प्रोफेसर मीना सिंह को यूजीसी के नियमों के तहत लाइब्रेरियन के समस्त लाभ न दिए जाने के मामले पर सुनवाई की। मामले की सुनवाई के बाद खंडपीठ ने जीबी पंत कृषि विश्वविद्यालय को याची को यूजीसी व केंद्र सरकार की नियमावली 2010 के तहत वेतनमान व अन्य प्रकरणों पर छह माह के भीतर निर्णय लेने के आदेश जारी किए हैं। मामले की सुनवाई वरिष्ठ न्यायमूर्ति मनोज कुमार तिवारी व न्यायमूर्ति सुभाष उपाध्याय की खंडपीठ में हुई।

यह भी पढ़ें 👉  आदि कैलाश यात्रा से लौट रहे श्रद्धालुओं पर गिरी चट्टान: दो की मौत, चार गंभीर रूप से घायल; राजस्थान से उत्तराखंड आए थे तीर्थयात्री

दरअसल, जीबी पंत कृषि विश्वविद्यालय में एसोसिएट प्रोफेसर कम डिप्टी लाइब्रेरियन के पद पर कार्यरत मीना सिंह ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। उन्होंने अपनी याचिका में कहा था कि वह विश्वविद्यालय में एसोसिएट प्रोफेसर के पद पर कार्यरत थीं और डिप्टी लाइब्रेरियन का पद रिक्त होने पर उन्होंने भी आवेदन किया था। वह इस पद के लिए योग्य भी पाई गईं, लेकिन कृषि विश्वविद्यालय उन्हें इस पद का निर्धारित वेतनमान नहीं दे रहा था। याचिका में कोर्ट से प्रार्थना की गई थी कि विश्वविद्यालय को उन्हें यूजीसी की नियमावली 2010 के तहत वेतनमान दिलाने के निर्देश दिए जाएँ।

यह भी पढ़ें 👉  किराया विवाद में तालिबानी बर्बरता: कम किराया लेने पर टैक्सी चालक को पीटा, पहनाई जूतों की माला; एसपी रेखा यादव के निर्देश पर 4 पर SC/ST एक्ट में केस
Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  द्वाराहाट-चौखुटिया मार्ग पर चलती कार में लगी भीषण आग: धू-धू कर जली निसान मैग्नाइट; सूझबूझ से बची गौचर से हल्द्वानी जा रहे तीन युवकों की जान