तल्ली बमौरी की शक्तिनगर कॉलोनी में मजदूर क्वार्टरों को लेकर फूटा आक्रोश, बिना सत्यापन के किराएदार रखने पर मकान मालिक का चालान

खबर शेयर करें -
हल्द्वानी। हल्द्वानी के तल्ली बमौरी-लालडांट क्षेत्र स्थित शक्तिनगर फेज-वन कॉलोनी में मजदूर क्वार्टरों को लेकर स्थानीय निवासियों का गुस्सा फूट पड़ा है। बीती रात क्वार्टरों में रहने वाले मजदूरों के बीच हुआ विवाद जब सड़क तक पहुंचा, तो आक्रोशित स्थानीय लोगों ने सड़कों पर उतरकर जमकर प्रदर्शन किया। निवासियों का आरोप है कि इन क्वार्टरों में रहने वाले लोग आए दिन मारपीट, गाली-गलौज और चाकूबाजी जैसी घटनाओं को अंजाम देते हैं, जिससे इलाके का माहौल लगातार खराब हो रहा है। स्थानीय महिलाओं ने सुरक्षा पर सवाल उठाते हुए कहा कि शाम के समय बहु-बेटियों का घर से निकलना दुभर हो गया है। प्रदर्शन के बाद लोगों ने क्षेत्रीय पार्षद को ज्ञापन सौंपकर पुलिस गश्त बढ़ाने और व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की।
महिला पर हमला करने वाला मजदूर फरार, पुलिस ने मकान मालिक पर ठोका जुर्माना
मामले में मजदूरों के बीच हुई मारपीट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस प्रशासन तुरंत हरकत में आ गया। मुखानी कोतवाल सुशील जोशी ने बताया कि वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए बिना पुलिस सत्यापन के मजदूरों को किराए पर रखने वाले मकान मालिक के खिलाफ पुलिस एक्ट के तहत चालान की कार्रवाई की गई है। उन्होंने यह भी बताया कि विवाद के दौरान महिला पर ईंट-पत्थर से हमला करने वाला आरोपी मजदूर मौके से फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है। पुलिस ने क्षेत्र के सभी मकान मालिकों को अपने किराएदारों व मजदूरों का अनिवार्य रूप से पुलिस सत्यापन कराने के कड़े निर्देश दिए हैं।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  23 सितंबर को शरद विषुव: आज से छोटी होने लगेंगी रातें और दिन होंगे लंबे, खगोल वैज्ञानिक ने बताई मौसम परिवर्तन की वजह