
राजू अनेजा,काशीपुर। शहर में स्वास्थ्य सेवाओं को आमजन तक पहुंचाने की दिशा में नगर निगम काशीपुर की पहल रंग लाती नजर आई। नगर निगम परिसर में आयोजित विशाल निशुल्क स्वास्थ्य शिविर में मरीजों का जनसैलाब उमड़ पड़ा। सुबह से ही कैंपस में लंबी कतारें देखने को मिलीं, जहां लोग इलाज कराने के साथ-साथ इस पहल की सराहना करते नजर आए।
“स्वास्थ्य आपका, प्राथमिकता हमारी” के संकल्प के साथ आयोजित इस शिविर का शुभारंभ महापौर दीपक बाली ने किया। शिविर में केवीआर हॉस्पिटल से आई विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने सैकड़ों मरीजों की जांच की। यहां सामान्य रोगों के उपचार के साथ-साथ आंखों की जांच, न्यूरोपैथी टेस्ट समेत कई प्रकार की आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं। साथ ही जरूरतमंदों को निशुल्क दवाइयां वितरित की गईं, जिससे खासकर आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग को बड़ी राहत मिली।
शिविर के दौरान महापौर दीपक बाली ने खुद भी अपना स्वास्थ्य परीक्षण करवाया, जिससे लोगों में जागरूकता का संदेश गया। उन्होंने कहा कि नगर निगम सिर्फ सफाई व्यवस्था तक सीमित नहीं है, बल्कि शहरवासियों के बेहतर स्वास्थ्य के लिए भी उतना ही गंभीर है। उन्होंने बताया कि नगर निगम द्वारा समय-समय पर ऐसे शिविरों का आयोजन कर आमजन को सीधे लाभ पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।
महापौर ने कहा कि उनका लक्ष्य काशीपुर को न सिर्फ स्वच्छ बल्कि स्वस्थ शहर बनाना है। उन्होंने साफ कहा कि गरीब और जरूरतमंद लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता में शामिल है और इसके लिए भविष्य में भी इस तरह के बड़े स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जाएंगे।
शिविर में पहुंचे लोगों ने नगर निगम और महापौर दीपक बाली की इस पहल की खुलकर सराहना की। कई लाभार्थियों ने कहा कि महंगे इलाज के दौर में इस तरह के निशुल्क शिविर किसी वरदान से कम नहीं हैं। “हम दवा लेने आए थे, लेकिन यहां की व्यवस्था और व्यवहार से खुश होकर दुआएं देकर जा रहे हैं,” यह कहते हुए कई मरीजों ने आभार जताया।
इस दौरान नगर आयुक्त रविन्द्र बिष्ट, सहायक नगर आयुक्त शालिनी नेगी, सहायक नगर आयुक्त विनोद लाल, डॉ अमरजीत साहनी, डॉ रिची सिंह सोलंकी, डॉ तरूण सोलंकी, डॉ कौशल अग्रवाल, डॉ कनिका अग्रवाल, डॉ नैना अग्रवाल, डॉ कंचन सहित अनेक पार्षद, नगर निगम कर्मचारी, पर्यावरण मित्र और बड़ी संख्या में शहरवासी मौजूद रहे।
कुल मिलाकर यह शिविर न सिर्फ इलाज का माध्यम बना, बल्कि नगर निगम की जनसेवा और महापौर दीपक बाली की सक्रियता का भी मजबूत संदेश दे गया।
ताजा खबर
- पशु आहार के बढ़े दामों पर लगी रोक, अध्यक्ष मुकेश बोरा की पहल पर दुग्ध विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा ने दिए निर्देश; 55 हजार पशुपालकों को मिली बड़ी राहत
- ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी हल्द्वानी में ‘स्टार्टअप शोडाउन’ का आयोजन, ‘डेस्टिनिक्स’ के शोभित सिंह बने विजेता
- हल्द्वानी के टांडा रोड पर दर्दनाक सड़क हादसा: अनियंत्रित तेज रफ्तार बाइक पेड़ से टकराई, रुद्रपुर के दो युवकों की मौत
- धार्मिक भावनाएं भड़काने और हाईवे जाम के 14 साल पुराने मामले में कड़ा रुख, दो विधायकों समेत 24 भाजपाइयों के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी
- खेल महाकुंभ में चमकीं नानकमत्ता की लक्षिता जोशी, राज्य स्तरीय जूडो में जीता कांस्य पदक
- रानीबाग चित्राशिला घाट पर गौला नदी के तेज बहाव में बहा युवक, काठगोदाम पुलिस ने रेस्क्यू कर बचाई जान
- मेडिकल स्टोर पर सीने में दर्द के बाद गिरा व्यक्ति, संचालक ने सूझबूझ से CPR देकर बचाई जान
- अग्निवीर योजना और पीएम मोदी के जन्मदिन पर दीये जलाने के आह्वान पर बिफरी उत्तराखंड कांग्रेस, केंद्र सरकार पर साधा निशाना
- हल्द्वानी के बनभूलपुरा में अमन ठाकुर हत्याकांड का 15 घंटे में खुलासा, पत्नी से अवैध संबंधों के शक में सिरफिरे ने दुपट्टे से घोंटा था गला
- वायुसेना के सार्जेंट आशीष जुयाल का दिल्ली में निधन, पिंडर तट पर सैन्य सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार; गांव में पसरा मातम

