पीएम मोदी का 75वां जन्मदिन: राष्ट्रपति मुर्मू, ट्रंप और मुख्यमंत्रियों ने दी बधाई, जानिए किसने क्या कहा

खबर शेयर करें -

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज, 17 सितंबर को 75वां जन्मदिन है। लगातार तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री बने नरेंद्र मोदी का जन्म 17 सितंबर 1950 को गुजरात के वडनगर में हुआ था। उनके जन्मदिन के अवसर पर भारत समेत दुनिया भर के विभिन्न नेताओं ने उन्हें बधाई संदेश भेजे हैं।


 

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दी शुभकामनाएं

 

भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पीएम मोदी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि उन्होंने अपने असाधारण नेतृत्व से देश में बड़े लक्ष्यों को प्राप्त करने की संस्कृति का संचार किया है। उन्होंने कहा, “आज विश्व समुदाय भी आपके मार्गदर्शन में अपना विश्वास प्रकट कर रहा है। मैं ईश्वर से प्रार्थना करती हूँ कि आप सदा स्वस्थ और सानंद रहें तथा अपने अद्वितीय नेतृत्व से राष्ट्र को प्रगति के नए शिखरों पर पहुंचाएं।”

यह भी पढ़ें 👉  छात्रसंघ चुनाव से पहले हल्द्वानी के एमबीपीजी कॉलेज में भिड़े दो गुट, जमकर हुई मारपीट

 

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का खास संदेश

 

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपनी सोशल मीडिया साइट ट्रुथ सोशल पर एक खास संदेश साझा किया। उन्होंने लिखा, “मैंने अपने दोस्त प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ फोन पर अच्छी बातचीत की। मैंने उन्हें जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं दीं। वह बहुत अच्छा काम कर रहे हैं। नरेंद्र, रूस-यूक्रेन युद्ध को खत्म करने में आपके समर्थन के लिए शुक्रिया!” ट्रंप ने अपने पोस्ट को अपने शुरुआती अक्षरों (President DJT) के साथ साइन किया, जो इस बातचीत के निजी और दोस्ताना लहजे को दर्शाता है।

यह भी पढ़ें 👉  पीएम मोदी के जन्मदिन पर उत्तराखंड में 'स्वच्छोत्सव अभियान', सीएम धामी ने की शिरकत

 

मुख्यमंत्रियों ने की प्रशंसा

 

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रधानमंत्री को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके नेतृत्व की सराहना की। उन्होंने कहा कि 2 अक्टूबर 2014 को शुरू किया गया ‘स्वच्छता अभियान’ अब एक जनांदोलन बन गया है, और उन्हें विश्वास है कि राज्य के लोग ‘सेवा पखवाड़े’ से लाभान्वित होंगे।

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि पीएम मोदी का मध्य प्रदेश की धरती पर जन्मदिन मनाना बाकी लोगों को भी प्रेरणा देगा कि जीवन को सार्थक कैसे बनाया जा सकता है। उन्होंने महाकाल से पीएम मोदी के निरोगी, दीर्घायु और शतायु होने की कामना की, और कहा कि देश के साथ-साथ मध्य प्रदेश भी डबल इंजन सरकार के साथ दोगुनी गति से आगे बढ़ेगा।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: मां का नाम नहीं लिखने पर रुकी छात्रों की छात्रवृत्ति, केंद्र ने रोका बजट
Ad Ad Ad