
राजू अनेजा,हल्द्वानी। दिल्ली से नैनीताल घूमने आई एक महिला पर्यटक के साथ छेड़छाड़ और लूट की कोशिश करने वाले टैक्सी चालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपित के कब्जे से पीड़िता का मोबाइल फोन भी बरामद कर लिया गया है, जबकि घटना में प्रयुक्त वाहन को भी पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।
पुलिस के अनुसार, पांच मार्च को दिल्ली से देहरादून होते हुए महिला पर्यटक हल्द्वानी पहुंची। यहां से वह ऑटो से काठगोदाम आई और नैनीताल जाने के लिए टैक्सी किराये पर ली।
रास्ते में देर रात करीब डेढ़ बजे बल्दियाखान के पास चालक ने टैक्सी को नैनीताल की ओर ले जाने के बजाय सुनसान रास्ते की ओर मोड़ दिया। आरोप है कि चालक ने महिला से छेड़छाड़ करने की कोशिश की और उसका मोबाइल फोन छीन लिया।
किसी तरह महिला उसके चंगुल से निकलकर सुरक्षित स्थान तक पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। पीड़िता की तहरीर के आधार पर तल्लीताल थाने में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक Manjunath TC के निर्देश पर पुलिस की टीम गठित की गई। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों और तकनीकी निगरानी की मदद से आरोपित की पहचान कर उसे पाइन फ्लैट्स रोड क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपित की पहचान दीपक सिंह बोरा (39 वर्ष) पुत्र नन्दन सिंह बोरा निवासी गुजरौड़ा फतेहपुर, थाना मुखानी, जनपद नैनीताल के रूप में हुई है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने बताया कि महिला पर्यटकों की सुरक्षा पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है और इस प्रकार की घटनाओं में आरोपितों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
ताजा खबर
- विधायक तिलक राज बेहड़ से मारपीट लोकतंत्र की मर्यादा पर हमला : उत्तरांचल पंजाबी महासभा
- विकास कार्यों पर कोताही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं : विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट
- व्यापारियों की समस्याओं और ‘एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट’ की मांग को लेकर टैक्स बार एसोसिएशन ने जॉइंट कमिश्नर से की मुलाकात
- एआरटीओ से ही मांग लिया 6 गुना अधिक किराया, परिवहन विभाग ने 25 वाहन किए सीज
- लालकुआं में विकास कार्यों की समीक्षा: विधायक डॉ. बिष्ट ने दिए कड़े निर्देश, नहर कवरिंग व गौला कटान के काम जनवरी तक पूरे करने का अल्टीमेटम
- देहरादून से बाहर चंपावत में पहली बार आयोजित होगी धामी कैबिनेट की बैठक, 4 अक्टूबर को एनएचपीसी बनबसा में मंथन
- सेलाकुई में जन्मदिन पार्टी के दौरान खूनी संघर्ष: नशे में बहस के बाद पड़ोसी की सीने में चाकू घोंपकर हत्या, आरोपी फरार
- किच्छा में स्ट्रांग रूम पर हाईवोल्टेज ड्रामा: तिरपाल और बेईमानी के आरोपों पर भिड़े वर्तमान व पूर्व विधायक
- नानकमत्ता में ‘चौहान सेल्फ डिफेंस अकादमी’ का भव्य शुभारंभ, होनहार खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित
- मां नंदा-सुनंदा की भव्य शोभायात्रा और डोला विसर्जन कल: 23 सितंबर को नैनीताल नगर क्षेत्र के सभी स्कूल-कॉलेज बंद

