लालकुआं: जादू-टोना के शक में दो पक्षों में विवाद, पुलिस ने कराया शांत

खबर शेयर करें -

लालकुआं: विज्ञान की तरक्की के बावजूद समाज में आज भी झाड़-फूँक और जादू-टोना पर विश्वास करने वाले लोग मौजूद हैं। ऐसा ही एक मामला लालकुआं के निकटवर्ती क्षेत्र बिंदुखत्ता में सामने आया है, जहाँ जादू-टोना करने का आरोप लगाकर दो पक्षों में जमकर विवाद हो गया।


 

क्या है पूरा मामला?

 

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: गीजर ठीक करने के बहाने घर में घुसा इलेक्ट्रीशियन का मददगार, बुजुर्ग महिला को अकेला पाकर अलमारी से उड़ाए सोने के गहने; पीड़ित की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

बिंदुखत्ता के इंदिरा नगर प्रथम निवासी हरक सिंह टाकुली ने अपने पड़ोसी दीपक गोस्वामी पर जादू-टोना करने का आरोप लगाया है। हरक सिंह का दावा है कि दीपक गोस्वामी ने एक हफ्ते पहले उनके घर में खिचड़ी फेंकी थी, जिसके बाद से उनके परिवार की एक महिला बहुत बीमार है। हरक सिंह ने यह भी आरोप लगाया कि यह घटना सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: गौला पुल की बदहाली और तीन साल से अधूरे पड़े निर्माण कार्यों पर फूटा उक्रांंद का गुस्सा; जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर दी चेतावनी, सात दिन में स्थायी कार्य शुरू न होने पर करेंगे अनिश्चितकालीन धरना

वहीं, दूसरे पक्ष यानी दीपक गोस्वामी ने इन आरोपों को मनगढ़ंत बताया है। उनका कहना है कि उन्होंने कोई खिचड़ी नहीं फेंकी और सीसीटीवी फुटेज में भी ऐसा कुछ नहीं दिख रहा है। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि मामला कोतवाली तक पहुँच गया। पुलिस को दोनों पक्षों को शांत कराने में घंटों लग गए।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं: बिंदुखत्ता को राजस्व गांव बनाने की दिशा में ऐतिहासिक कदम, धामी कैबिनेट ने दी वन भूमि से डिनोटिफाई करने को सैद्धांतिक सहमति; भाजयुमो प्रदेश महामंत्री दीपेंद्र कोश्यारी ने मुख्यमंत्री का जताया आभार
Ad