नंधौर नदी से महिला का शव संदिग्ध हालत में मिला, पुलिस जांच में जुटी

खबर शेयर करें -

चोरगलिया: रविवार तड़के घर से दूध लेने निकली एक महिला का शव संदिग्ध परिस्थितियों में नंधौर नदी से बरामद हुआ है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है और मौत की वजह जानने के लिए जांच में जुट गई है।


 

कैसे हुई घटना?

 

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में मानसून का दौर जारी: आज देहरादून समेत ४ जिलों में भारी बारिश का यलो अलर्ट, पर्वतीय मार्गों पर भूस्खलन की चेतावनी

लाखनमंडी चोरगलिया निवासी 45 वर्षीय ममता पोखरिया, रविवार को सुबह करीब 4:30 से 5 बजे के बीच रोजाना की तरह घर से निकली थीं। जब वह काफी देर तक वापस नहीं लौटीं, तो परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। इसी बीच, सुनारखेड़ा स्थित नंधौर नदी में एक स्थानीय व्यक्ति ने ममता का शव देखा और पुलिस को सूचना दी।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल क्लब में 'छात्र संवाद' कार्यक्रम का आयोजन: वरिष्ठ कांग्रेस नेता नंदन दुर्गापाल बोले— 'शिक्षा ढांचे में आमूलचूल सुधार बिना समृद्ध उत्तराखंड अधूरा'

 

पुलिस की कार्रवाई

 

सूचना मिलते ही चोरगलिया थानाध्यक्ष राजेश जोशी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव को तेज बहाव के बीच से बाहर निकाला। थानाध्यक्ष ने बताया कि मामला संदिग्ध लग रहा है और इसकी गहन जांच की जा रही है। उन्होंने यह भी कहा कि यदि इस संबंध में कोई तहरीर मिलती है तो मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  गौलापार में भीषण सड़क हादसा: नौ स्कूली बच्चों से भरी वैन और स्कॉर्पियो में आमने-सामने की भिड़ंत, चालकों की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा
Ad