लालकुआं: हाईवे पर खराब ट्रक बना जाम का कारण, पुलिस ने मशक्कत के बाद खुलवाया रास्ता

खबर शेयर करें -

लालकुआं: सोमवार शाम लगभग 5 बजे लालकुआं शहर में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब सीमेंट से लदा एक ट्रक राष्ट्रीय राजमार्ग पर खराब हो गया। फ्लाइओवर के बीचों-बीच खराब हुए इस ट्रक के कारण हाईवे पर दोनों तरफ दो किलोमीटर से भी लंबा जाम लग गया, जिससे यात्रियों और स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

यह भी पढ़ें 👉  पेपर लीक पर राजनीति बंद करे विपक्ष, युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं: कमलेश चंदोला

 

आधे घंटे की मशक्कत के बाद खुला जाम

 

जानकारी के अनुसार, अवंतिका कुंज देवी मंदिर के पास फ्लाइओवर पर ट्रक खराब होने के बाद सड़क पर आड़ा-तिरछा खड़ा हो गया। इससे वाहनों की लंबी कतारें लग गईं, और देखते ही देखते जाम बढ़ता चला गया। भाजपा नेता बॉबी संभल ने इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी।

यह भी पढ़ें 👉  काशीपुर में पंजाबी समाज की नई ताकत का आगाज़, संजय अरोरा बने नगर अध्यक्ष, राकेश कुमार रॉकी को वरिष्ठ उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी

सूचना मिलते ही पुलिसकर्मी मौके पर पहुँचे और कड़ी मशक्कत में जुट गए। करीब आधे घंटे बाद क्रेन मंगवाकर खराब ट्रक को हटाया जा सका, जिसके बाद यातायात सामान्य हो पाया।

लालकुआं कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक दिनेश फर्त्याल ने बताया कि ट्रक खराब होने की सूचना के बाद तुरंत पुलिस टीम भेजी गई और क्रेन की सहायता से ट्रक को हटवाकर जाम को खुलवाया गया।

यह भी पढ़ें 👉  पंजाबी महासभा के मंच से महापौर दीपक बाली का बड़ा ऐलान- काशीपुर में जल्द बनेगा विभाजन विभीषिका स्मृति पार्क और लाला लाजपत राय के नाम पर होगा वेंडिंग जोन
Ad