हल्द्वानी शुद्धिकरण विवाद पर छिड़ा सियासी संग्राम: 7 सितंबर को सड़कों पर आमने-सामने होंगे कांग्रेस-भाजपा, सीएम आवास कूच के जवाब में भाजपा का धरना

खबर शेयर करें -
देहरादून। हल्द्वानी में गत 8 अगस्त को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की रैली के बाद 11 अगस्त को हुए शुद्धिकरण विवाद ने उत्तराखंड में बड़े राजनीतिक और सामाजिक आंदोलन का रूप ले लिया है। आगामी चुनावों से ठीक पहले इस राष्ट्रीय स्तर के विवाद को लेकर 7 सितंबर को प्रदेश की सड़कों पर कांग्रेस और भाजपा के बीच सीधी रार देखने को मिलेगी। एक तरफ जहां प्रदेश कांग्रेस कमेटी अपनी मांगों को लेकर देहरादून के परेड ग्राउंड से मुख्यमंत्री आवास कूच करने जा रही है, वहीं इसके जवाब में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) उसी दिन प्रदेश के सभी 19 संगठनात्मक जिला मुख्यालयों पर ‘सामाजिक सौहार्द संकल्प धरना’ आयोजित करेगी।
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने स्पष्ट किया है कि यदि सरकार हल्द्वानी में शुद्धिकरण करने वालों पर कानूनी एफआईआर दर्ज करने, राहुल गांधी पर दर्ज मुकदमा वापस लेने और शुद्धिकरण को उचित ठहराने वाले बयानबाजी पर सख्त कार्रवाई की मांगें नहीं मानती, तो कांग्रेस उग्र प्रदर्शन और वैचारिक लड़ाई लड़ने के लिए पूरी तरह तैयार है। दूसरी ओर, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेस ने देवभूमि में सामाजिक सौहार्द को बिगाड़ने और विद्वेष फैलाने का काम किया है। उन्होंने बताया कि भाजपा अनुसूचित मोर्चा के कार्यकर्ता सभी 19 जिलों में धरना देकर सामाजिक समरसता और भाईचारे का संदेश देंगे। 7 सितंबर को तय इस शक्ति प्रदर्शन से प्रदेश का सियासी पारा पूरी तरह गरमा गया है।
यह भी पढ़ें 👉  पंजाबी समाज के खिलाफ विवादित टिप्पणी पर भड़का गुस्सा: हरक सिंह रावत और आकांक्षा नेगी के खिलाफ 48 घंटे का अल्टीमेटम, दी चुनाव लड़ने की चुनौती
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  श्रीकृष्ण का जीवन हमें सच्चाई और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है: गोकुलानंद उपाध्याय