
राजू अनेजा,रुद्रपुर। एक मिस कॉल से शुरू हुई बातचीत रामपुर के युवक के लिए मुसीबत बन गई। खुद को नेहा बताने वाली युवती ने पहले दोस्ती का झांसा दिया और फिर मिलने के बहाने बुलाकर हनी ट्रैप में फंसा लिया। आरोप है कि युवतियों और उनके साथियों ने युवक को कमरे में बंधक बनाकर उसकी अश्लील वीडियो बना ली और उसे वायरल करने की धमकी देते हुए आठ लाख रुपये की मांग की। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट कर पर्स से 14,500 रुपये भी लूट लिए गए। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार इंद्रप्रस्थ कॉलोनी, रामपुर (उत्तर प्रदेश) निवासी मनोज कुमार ने तहरीर देकर बताया कि अक्टूबर माह में उसके मोबाइल पर एक अज्ञात नंबर से मिस्ड कॉल आई थी। कुछ देर बाद दूसरे नंबर से मैसेज आया कि गलती से कॉल लग गई थी और मैसेज भेजने वाली ने अपना नाम नेहा बताया। इसके बाद व्हाट्सएप पर रोजाना गुड मॉर्निंग के मैसेज आने लगे और धीरे-धीरे दोनों के बीच बातचीत शुरू हो गई।
मनोज के मुताबिक नेहा ने पहले उसे मिलने के लिए काशीपुर बुलाया, लेकिन उसने इनकार कर दिया। कुछ दिन बाद व्हाट्सएप पर फिर मैसेज आया और इस बार रुद्रपुर आने के लिए कहा गया। 19 नवंबर 2025 को मनोज रुद्रपुर के दक्ष चौराहा पहुंच गया, जहां उसे दो युवतियां मिलीं, जिन्होंने अपने नाम पिंकी और जोहरा उर्फ नेहा बताए।
युवक ने दोनों से रेस्टोरेंट चलकर खाना खाने की बात कही, लेकिन उन्होंने मोमो लेकर घर चलने की बात कही। इसके बाद वे उसे अपने घर ले गईं। मनोज के अनुसार घर पहुंचने के कुछ देर बाद जब वह वॉशरूम जाने के लिए उठा तो दरवाजा बाहर से बंद था। इसी दौरान दीपक कश्यप और अन्य लोग वहां पहुंच गए और उसे कमरे में बंधक बना लिया।
आरोप है कि आरोपियों ने उसकी पैंट उतरवाकर एक युवती के साथ उसकी वीडियो बना ली और उसे वायरल करने की धमकी देते हुए क्यूआर कोड के जरिए आठ लाख रुपये की मांग की। जब उसने रुपये देने से इंकार किया तो आरोपियों ने उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी और उसके पर्स से 14,500 रुपये निकाल लिए।
घटना के बाद लोकलाज और डर के कारण युवक तुरंत पुलिस के पास नहीं जा सका। बाद में उसने हिम्मत जुटाकर मामले की शिकायत की।
सीओ सिटी प्रशांत कुमार ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच के लिए पुलिस टीम गठित की गई है और जल्द ही आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
ताजा खबर
- हरदोई: प्रहलाद नगरी में गूंजा जय नरसिंह का उद्घोष; धूमधाम से मनाई गई जयंती, श्रद्धालुओं ने किया पूजन-अर्चन
- रुद्रपुर: महिला दुकानदार से छेड़छाड़ और लूटपाट; तमंचे के बल पर दी जान से मारने की धमकी, दुकान के गल्ले से ₹8,000 साफ
- बागेश्वर में कुदरत का कहर: ओलावृष्टि से सब्जियां और गेहूं की फसल बर्बाद; आंधी-तूफान के बाद 80 गांवों की बत्ती गुल
- पिथौरागढ़: रिश्तों में सेंध! नातिनी ने प्रेमी संग मिलकर चुराए दादी के गहने, जेवर बेचकर खरीदी ऑल्टो कार; पुलिस ने दोनों को किया गिरफ्तार
- बदरीनाथ में ‘चमत्कार’: 5 साल पहले लापता बेटा मिला जीवित; पुलिस ने बाल कटवाए, नए कपड़े दिलाए और चंदा जुटाकर भेजा घर
- पिथौरागढ़: उच्च हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी से लौटी ठंड; ‘आदि कैलाश’ यात्रा से पहले प्रशासन अलर्ट, अधिकारियों को मुख्यालय न छोड़ने के आदेश
- केदारनाथ अपडेट: यात्रियों के लिए ‘देवदूत’ बना प्रशासन; एयर लिफ्ट कर बचाई दो की जान, सुरक्षा के लिए धाम में BDS की तैनाती और अवैध टेंटों पर कड़ा एक्शन
- लालकुआं: ग्राम प्रधान पर दबंगई का आरोप; घर में घुसकर महिलाओं से मारपीट और छेड़छाड़, गाड़ी भी तोड़ी; पुलिस ने किया गिरफ्तार
- टायर फैक्ट्री में दूषित पानी का कहर; 250 से अधिक कर्मचारी बीमार, दो दर्जन से ज्यादा अस्पताल में भर्ती
- देहरादून नगर निगम का बड़ा फैसला: अब किन्नरों को ‘बधाई’ में मिलेंगे अधिकतम ₹5100; सफाई कर्मियों की दिहाड़ी भी बढ़कर हुई ₹800

