फेसबुक पर लिखा 22 को नहीं आज ही मरने वाला हूँ, कर ली आत्महत्या, जानें पूरा मामला

खबर शेयर करें -

हरदोई में युवक ने फेसबुक अकाउंट पर लव यू जानू लिखकर आत्महत्या कर ली। राज यादव के नाम से बने फेसबुक अकाउंट पर ‘लव यू जानू’ लिखने वाले युवक ने कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय जगदीशपुर के पीछे पेड़ से लटक कर फांसी लगा ली।

युवक के फांसी लगाने की घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है। इसका पता होते ही वहां पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्ज़े में लेते हुए मामले की छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार लोनार थाने के जगदीशपुर निवासी 22 वर्षीय योगेन्द्र यादव पुत्र राजेश यादव का शव कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय के पीछे एक पेड़ से लटका हुआ देखा गया। इसका पता चलते ही कोतवाल लोनार विनोद कुमार यादव, बावन चौकी प्रभारी धर्मेन्द्र गुप्ता पुलिस बल के साथ वहां पहुंचे।

यह भी पढ़ें 👉  प्रहलाद नगरी जन कल्याण समिति की मांग पर संडीला को नया जिला बनाने की कवायद तेज

छानबीन के दौरान पता चला कि योगेन्द्र की शादी नहीं हुई थी। उसने राज यादव के नाम से फेसबुक पर अकाउंट बनाया था, जिसमें उसने ‘लव यू जानू’ और आगे ’22 को नहीं आज ही मरने वाला हूँ..’ लिख कर फेसबुक पर स्टोरी शेयर की। उसने अपने फेसबुक पर अपना एक वीडियो भी शेयर किया है, जिसमें वह ‘याद तुम्हारी जब-जब आए,बीते दिनों की याद दिलाए’ और ‘हंस जब-जब उड़ा, अकेला उड़ा’ सुनते हुए देखा जा सकता है।

यह भी पढ़ें 👉  प्रहलाद नगरी जन कल्याण समिति की मांग पर संडीला को नया जिला बनाने की कवायद तेज

इस बारे में पुलिस का कहना है कि इस तरह से आत्महत्या करने से पता चलता है कि उसने प्रेम-प्रसंग में ऐसा कदम उठाया। फिलहाल सारे मामले की जांच की जा रही है। युवक की आत्महत्या करने से उसके परिवार में कोहराम मच गया है। जगदीशपुर इलाके में इस तरह से आत्महत्या करने से तमाम तरह की अटकलें लगाई जा रही है।