कुंवारी बेटी के पर्स से निकला ‘प्रेग्नेंसी किट’, गुस्साए पिता ने गला घोंटा, भाई ने लगाया लाश को ठिकाने

खबर शेयर करें -

बिन ब्याही बेटी के पर्स में प्रेग्नेंसी किट देखकर पिता इस कदर नाराज हुआ की उसने अपनी बेटी की गला घोंटकर हत्या कर दी। दिल दहला देने वाला यह घटना उत्तर प्रदेश के कौशाम्बी का हैं।

दरअसल पिछले दिनों नहर में मिले युवती के शव मामले में पुलिस ने आरोपियों कि गिरफ्तार करने के साथ ही घटना का खुलासा भी कर दिया है। पुलिस ने अनुसार यह मामला ऑनर किलिंग से जुड़ा हुआ था। युवती के पिता ने ही इस वारदात को परिवार के अन्य लोगों के साथ मिलकर अंजाम दिया था युवती बिना शादी के ही प्रेग्नेंट हो गई थी। घरवालों को उसके पास से प्रेग्नेंसी किट और गर्भ निरोधक गोलियां बरामद हुई थी।

यह भी पढ़ें 👉  सत्यापन कर रही पुलिस टीम से भिड़े युवक, दरोगा का चश्मा तोड़ा, सिपाही की वर्दी फाड़ी, पुलिसकर्मियों से गुत्थमगुत्था, दो युवक गिरफ्तार

यह घटना मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के टेनशाह आलमाबाद की हैं यहां रहने वाले नरेश की 21 वर्षीय बेटी निशा का शव नहर में पड़ा हुआ था। पिता ने बेटी की शव की शिनाख्त की। परिजनों बताया कि 31 जनवरी 2023 को बेटी शौच के लिए निकली थी और दोबारा वापस नहीं आई। इसके बाद उन्होंने 3 फरवरी को मामले में मंझनपुर कोतवाली पहुंचकर गुमशुदगी का केस दर्ज करवाया। पुलिस को जब इस मामले में हत्या का शक हुआ तो उन्होंने पिता को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की। आरोपी ने पुलिस के सामने अपना जुर्म कबूल कर लिया।

यह भी पढ़ें 👉  सत्यापन कर रही पुलिस टीम से भिड़े युवक, दरोगा का चश्मा तोड़ा, सिपाही की वर्दी फाड़ी, पुलिसकर्मियों से गुत्थमगुत्था, दो युवक गिरफ्तार

आरोपी ने कहा कि पत्नी ने बेटी के पर्स में प्रेग्नेंसी किट देखी थी। जब निशा से इस बारे में पूछा गया तो वह कुछ भी बताने को तैयार नहीं थी। पत्नी ने उसे एक लड़के से बात करते हुए भी सुना था। हमने उसे समझाने का काफी प्रयास किया लेकिन वह मानने को तैयार नहीं थी। इसी के चलते उसे मार दिया। आरोपी पिता ने बेटी के शव को ठिकाने लगाने की जिम्मेदारी छोटे भाई को दी थी। उसने ही शव को नहर में फेंक दिया था। शव की पहचान छिपाने का भी प्रयास किया गया था।

यह भी पढ़ें 👉  सत्यापन कर रही पुलिस टीम से भिड़े युवक, दरोगा का चश्मा तोड़ा, सिपाही की वर्दी फाड़ी, पुलिसकर्मियों से गुत्थमगुत्था, दो युवक गिरफ्तार