उत्तराखंड में ‘हैट्रिक’ की तैयारी: बंगाल और असम फतह के बाद अब देवभूमि में मोर्चा संभालेंगे नितिन नवीन

खबर शेयर करें -

नई दिल्ली/देहरादून: बंगाल, असम और पुडुचेरी के विधानसभा चुनावों में भाजपा के विजय अभियान का सफल नेतृत्व करने के बाद अब राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन उत्तराखंड के रण में उतरने जा रहे हैं। राज्य में सत्ता की ‘हैट्रिक’ लगाने के लक्ष्य के साथ वह इस माह के अंतिम सप्ताह में उत्तराखंड के दो दिवसीय महत्वपूर्ण दौरे पर आएंगे। इस दौरान वह न केवल संगठन की मजबूती को परखेंगे, बल्कि सरकार के कामकाज का रिपोर्ट कार्ड भी खंगालेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून से बाहर चंपावत में पहली बार आयोजित होगी धामी कैबिनेट की बैठक, 4 अक्टूबर को एनएचपीसी बनबसा में मंथन

दिल्ली में सीएम धामी और महेंद्र भट्ट ने की मुलाकात

रविवार को नई दिल्ली में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से भेंट कर प्रस्तावित दौरे की रूपरेखा पर चर्चा की। पहले यह दौरा माह के प्रथम सप्ताह में होना था, लेकिन पांच राज्यों के चुनाव परिणामों की व्यस्तता के कारण इसे आगे बढ़ाया गया। अब बंगाल और असम में मिली प्रचंड जीत के बाद नितिन नवीन पूरे उत्साह के साथ उत्तराखंड में चुनावी रणनीति को धार देंगे।

यह भी पढ़ें 👉  किच्छा व सिरौली कलां निकाय चुनाव: 22 सितंबर को मतदान, हाईकोर्ट ने मतगणना रोकने के आदेश के साथ 5 अक्टूबर तय की अगली तारीख

विधायकों और मंत्रियों के प्रदर्शन की होगी समीक्षा

अपने दो दिवसीय प्रवास के दौरान नितिन नवीन मंडल, जिला और बूथ स्तर तक की तैयारियों का जायजा लेंगे। प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष मंत्रिपरिषद और भाजपा विधायकों के साथ अलग से बैठक करेंगे, जिसमें उनके अब तक के कार्यों और प्रदर्शन की गहन समीक्षा की जाएगी। साथ ही, प्रदेश कोर कमेटी की बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए जीत का रोडमैप तैयार किया जाएगा। भाजपा का शीर्ष नेतृत्व अब पूरी तरह से उत्तराखंड में 2027 के मिशन को सफल बनाने में जुट गया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा 2027: हाईस्कूल व इंटर के ऑनलाइन आवेदन में संशोधन का अंतिम मौका, 22 से 26 सितंबर तक खुलेगा पोर्टल
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad