दिवाली से पहले केंद्रीय कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, महंगाई भत्ता 3% बढ़कर 58% होने की संभावना

खबर शेयर करें -

नई दिल्ली: केंद्र सरकार अपने लाखों कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को दिवाली से पहले एक बड़ा तोहफा दे सकती है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सरकार जुलाई-दिसंबर 2025 की अवधि के लिए महंगाई भत्ते (DA) में 3% की बढ़ोतरी कर सकती है। वर्तमान में 55% चल रहा महंगाई भत्ता बढ़कर 58% हो जाएगा।


 

CPI-IW डेटा से स्पष्ट हुआ बढ़ोतरी का संकेत

 

महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी का आधार उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (CPI-IW) के आंकड़े होते हैं। श्रम ब्यूरो द्वारा जारी जून 2025 के CPI-IW डेटा के अनुसार, पिछले 12 महीनों का औसत सूचकांक 143.6 रहा है, जिससे 3% की बढ़ोतरी का अनुमान लगाया जा रहा है। सरकार आमतौर पर इसकी घोषणा अक्टूबर या नवंबर में करती है ताकि कर्मचारियों को दिवाली से पहले इसका लाभ मिल सके।

यह भी पढ़ें 👉  हरिद्वार: संपूर्ण नगर निगम क्षेत्र में कच्चे मांस की बिक्री और ऑनलाइन डिलीवरी पर लगेगा पूर्ण प्रतिबंध; ज्वालापुर भी आया दायरे में, उल्लंघन करने पर पहली बार 50 हजार व दूसरी बार एक लाख रुपये जुर्माना

 

वेतन पर कितना होगा असर?

 

महंगाई भत्ते में 3% की वृद्धि से कर्मचारियों की मासिक आय में सीधा इजाफा होगा। उदाहरण के लिए:

  • यदि किसी कर्मचारी का मूल वेतन ₹40,000 है, तो उसका मासिक DA ₹22,000 से बढ़कर ₹23,200 हो जाएगा।
  • इससे उसकी सैलरी में हर महीने ₹1,200 का फायदा होगा।
  • DA में बढ़ोतरी से ट्रैवल अलाउंस (TA) और हाउस रेंट अलाउंस (HRA) जैसे अन्य भत्ते भी बढ़ेंगे, जिससे कुल आय में और अधिक वृद्धि होगी।
यह भी पढ़ें 👉  कैसे लाओगे नम्बर 1 का अवार्ड जब नेताजी के बोर्ड के आगे ही रोज सजता है कूड़े का दरबार! काशीपुर में स्वच्छता की राह में रोड़ा बना वार्ड 18-19 का मुख्य द्वार

गौरतलब है कि जनवरी 2025 में DA में केवल 2% की बढ़ोतरी हुई थी, जो पिछले सात सालों में सबसे कम थी। इससे कर्मचारियों में नाराजगी थी, जिसे देखते हुए इस बार अधिक बढ़ोतरी की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: गौला पुल की बदहाली और तीन साल से अधूरे पड़े निर्माण कार्यों पर फूटा उक्रांंद का गुस्सा; जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर दी चेतावनी, सात दिन में स्थायी कार्य शुरू न होने पर करेंगे अनिश्चितकालीन धरना
Ad