पिथौरागढ़ और चंपावत में अग्निवीर भर्ती रैली का कार्यक्रम घोषित: 23 से 29 नवंबर तक बनबसा में जुटेगी युवाओं की भीड़

खबर शेयर करें -
पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ और चंपावत जिले के युवाओं के लिए भारतीय सेना में शामिल होने का सुनहरा अवसर सामने आया है। आर्मी भर्ती कार्यालय (एआरओ) पिथौरागढ़ ने ‘अग्निवीर भर्ती रैली 2027’ का अधिकृत कार्यक्रम जारी कर दिया है। एआरओ निदेशक कर्नल अमोल दबड़घाव ने बताया कि 1 से 12 जून 2026 तक हल्द्वानी में आयोजित ऑनलाइन कॉमन एंट्रेंस एग्जाम (सीईई) में सफल रहे अभ्यर्थियों के लिए भर्ती रैली का आयोजन 23 से 29 नवंबर तक मिलिट्री स्टेशन बनबसा में किया जाएगा। आमतौर पर यह भर्ती रैली फरवरी या मार्च के महीने में आयोजित की जाती थी, लेकिन इस बार नवंबर की तिथि तय होने से अभ्यर्थियों को शारीरिक दक्षता परीक्षा और दस्तावेजीकरण की तैयारी के लिए पर्याप्त समय मिल सकेगा।
अभ्यर्थी आवश्यक दस्तावेज रखें तैयार, हेल्पलाइन नंबर भी हुआ जारी
भर्ती निदेशक कर्नल अमोल ने सीईई पास कर चुके सभी युवाओं को सलाह दी है कि वे अपने शैक्षिक, स्थायी निवास, जाति, चरित्र, पुलिस सत्यापन, अविवाहित होने के प्रमाण पत्र के साथ एनसीसी और अन्य संबंधित शपथ पत्र व पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ पहले से ही दुरुस्त रखें। उन्होंने स्पष्ट किया कि अंतिम समय में दस्तावेजों की कमी के कारण किसी भी योग्य अभ्यर्थी को परेशानी न उठानी पड़े, इसके लिए सभी कागजात समय रहते तैयार कर लें। किसी भी तरह की जानकारी या संशय के निवारण के लिए अभ्यर्थी एआरओ पिथौरागढ़ के हेल्पलाइन नंबर 7668564153 पर संपर्क कर सकते हैं अथवा सीधे भर्ती कार्यालय पहुंचकर भी सहायता प्राप्त कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें 👉  सत्ता के दबाव और हिंसा से नहीं दबेगी जनता की आवाज, बेहड़ के साथ चट्टान की तरह खड़ा है कांग्रेस कार्यकर्ता -अलका पाल
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  विकास कार्यों पर कोताही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं : विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट