प्रमुख समाजसेवी एवं पूर्व पार्षद राजकुमार सेठी ने रंगों के महापर्व होली की सभी क्षेत्रवासियों को दी शुभकामनाएं

खबर शेयर करें -
Oplus_131072

राजू अनेजा, काशीपुर।प्रमुख समाजसेवी एवं पूर्व पार्षद राजकुमार सेठी ने रंगों के महापर्व होली की समस्त क्षेत्रवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने अपने संदेश में कहा कि होली आपसी प्रेम, भाईचारे और सामाजिक समरसता का प्रतीक है। यह पर्व हर घर में सुख, समृद्धि और नई ऊर्जा लेकर आए।
राजकुमार सेठी ने कहा कि काशीपुर की पहचान आपसी सौहार्द और व्यापारिक मजबूती से है। उन्होंने कामना की कि शहर निरंतर विकास की राह पर आगे बढ़े और हर परिवार खुशहाली के रंगों से सराबोर रहे।
इधर, शहर के व्यापारी और सामाजिक हलकों में चर्चा है कि आगामी प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के चुनाव में नगर अध्यक्ष पद के लिए राजकुमार सेठी प्रबल दावेदार माने जा रहे हैं। लंबे समय से व्यापारियों और सामाजिक कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने के चलते उनकी दावेदारी को मजबूत माना जा रहा है।
सियासी और व्यापारिक गलियारों में यह भी चर्चा है कि सेठी का सामाजिक नेटवर्क और जमीनी पकड़ उन्हें चुनावी दौड़ में बढ़त दिला सकती है। होली के मौके पर दिया गया उनका संदेश भी व्यापारी वर्ग के बीच सकारात्मक संकेत के तौर पर देखा जा रहा है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

यह भी पढ़ें 👉  भीमताल: फॉरेक्स ट्रेडिंग के नाम पर ₹68 लाख की महाठगी; फेसबुक पर 'रिचा' बनी सलाहकार और लगा गई करोड़ों का चूना

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें