
जिला कार्यकारिणी में प्रचार मंत्री बने अनिल माटा, जिम्मेदारी मिलते ही बधाइयों का लगा तांता
राजू अनेजा, काशीपुर। क्षेत्र के प्रमुख समाजसेवी अनिल माटा को उत्तरांचल पंजाबी महासभा की जिला कार्यकारिणी में प्रचार मंत्री की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। नई जिम्मेदारी की घोषणा होते ही समाज के लोगों और शुभचिंतकों में खुशी की लहर दौड़ गई तथा अनिल माटा को बधाई देने वालों का तांता लग गया।
सोमवार को जसपुर में आयोजित उत्तरांचल पंजाबी महासभा के शपथ ग्रहण समारोह में प्रदेश महामंत्री राजकुमार फुटेला के निर्देशानुसार जिला अध्यक्ष त्रिलोक अरोड़ा ने जिला कार्यकारिणी की घोषणा की। इसी दौरान अनिल माटा को जिला प्रचार मंत्री बनाए जाने की घोषणा की गई।
जिला अध्यक्ष ने अनिल माटा से पंजाबी समाज की एकजुटता को मजबूत बनाए रखने के साथ ही महासभा के आगामी कार्यक्रमों को भव्य और प्रभावी बनाने के लिए प्रचार-प्रसार की जिम्मेदारी पूरी सक्रियता से निभाने का आह्वान किया।
नई जिम्मेदारी मिलने पर अनिल माटा ने महासभा के वरिष्ठ पदाधिकारियों का आभार जताते हुए कहा कि संगठन ने उन पर जो विश्वास जताया है, उसे पूरी निष्ठा के साथ निभाया जाएगा। उन्होंने कहा कि पंजाबियत, समाज की एकजुटता और संगठन की मजबूती के लिए तन-मन-धन से कार्य करेंगे।
उन्होंने कहा कि महासभा के आगामी कार्यक्रमों और सामाजिक गतिविधियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए पूरी ऊर्जा के साथ काम किया जाएगा। साथ ही समाज के अधिक से अधिक लोगों को संगठन से जोड़कर पंजाबी समाज की एकता को और मजबूत करने का प्रयास रहेगा।
अनिल माटा को जिला कार्यकारिणी में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने पर समाज के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

