
राजू अनेजा,काशीपुर।वरिष्ठ समाजसेवी एवं पूर्व पार्षद राजकुमार सेठी ने लोहड़ी एवं उत्तरायणी पर्व के पावन अवसर पर क्षेत्रवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। उन्होंने कहा कि ये पर्व न केवल मौसम परिवर्तन का प्रतीक हैं, बल्कि समाज में आपसी भाईचारे, सौहार्द और सकारात्मक ऊर्जा को भी मजबूत करते हैं।
पर्व की शुभकामनाओं के साथ ही राजकुमार सेठी ने क्षेत्र के व्यापारियों की समस्याओं को लेकर अपनी चिंता और प्रतिबद्धता खुलकर जाहिर की। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में ऑनलाइन व्यापार के बढ़ते प्रभाव के कारण स्थानीय छोटे और मध्यम व्यापारियों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। परंपरागत व्यापार लगातार दबाव में है, जिससे रोज़गार और स्थानीय अर्थव्यवस्था पर भी प्रतिकूल असर पड़ रहा है।
पूर्व पार्षद सेठी ने स्पष्ट किया कि वे व्यापारियों की समस्याओं को केवल मंचों तक सीमित नहीं रखेंगे, बल्कि उन्हें सरकार और संबंधित विभागों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का पूरा प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि व्यापारियों के हितों की रक्षा के लिए वे हर स्तर पर संघर्ष को तैयार हैं और आवश्यकता पड़ी तो आंदोलन से भी पीछे नहीं हटेंगे।
गौरतलब है कि आगामी काशीपुर औद्योगिक व्यापार मंडल चुनाव को लेकर व्यापारिक हलकों में राजकुमार सेठी का नाम अध्यक्ष पद के प्रबल दावेदार के रूप में चर्चा में है। उनकी सामाजिक सक्रियता, पूर्व पार्षद के रूप में अनुभव और व्यापारियों के बीच मजबूत पकड़ को देखते हुए उन्हें एक सशक्त नेतृत्वकर्ता के तौर पर देखा जा रहा है।
राजकुमार सेठी ने कहा कि यदि व्यापारियों ने उन्हें जिम्मेदारी सौंपी तो वे संगठन को और अधिक मजबूत करेंगे तथा व्यापार से जुड़े हर वर्ग की समस्याओं के समाधान के लिए संगठित प्रयास करेंगे। उन्होंने भरोसा दिलाया कि वे व्यापारियों की हर जायज मांग के लिए कंधे से कंधा मिलाकर साथ खड़े रहेंगे और किसी भी तरह के अन्याय के खिलाफ निर्णायक आवाज उठाएंगे।
ताजा खबर
- 2027 विधानसभा चुनाव से पहले उत्तराखंड भाजपा का बड़ा कदम: प्रदेश कार्यसमिति का ऐलान, 178 नेताओं को मिली जिम्मेदारी
- किच्छा में प्रेमी के शादी से इंकार करने पर हाईटेंशन लाइन के पोल पर चढ़ी युवती, मची अफरा-तफरी
- सीएम धामी ने उत्तराखंड क्षत्रिय कल्याण समिति की वेबसाइट व ‘क्षत्रिय जागरण’ स्मारिका का किया विमोचन, शिक्षा पर विशेष ध्यान देने का दिया संदेश
- राखी के त्योहार से पहले ‘सफेद जहर’ के सौदागरों पर धामी सरकार का शिकंजा ! घी-पनीर-मक्खन के नकली खेल पर अब निर्माण से लेकर बिक्री तक पर लगी रोक
- जागेश्वर में उमड़े जनसमर्थन पर बोले भुवन सिंह बिष्ट— अब क्षेत्रीय ताकतों को मजबूत करेगी देवभूमि की जनता
- रामलीला मैदान में जनता का महासंकल्प, राम के नाम पर राजनीति करने वालों को उखाड़ फेंकेंगे : मोहन कुड़ाई
- खटीमा में रेलवे स्टेशन के पास मिले दो युवकों के संदिग्ध शव: मची सनसनी, FSL टीम ने जुटाए साक्ष्य
- एसएसपी कार्यालय में हंगामे पर गरमाई सियासत: भाजपा ने फूंका कांग्रेस का पुतला, यशपाल आर्य और गणेश गोदियाल के खिलाफ की नारेबाजी
- सीएम धामी ने 13 वीरांगनाओं को ‘तीलू रौतेली’ और 35 कार्यकर्तियों को ‘राज्य आंगनबाड़ी पुरस्कार’ से किया सम्मानित, पुरस्कार राशि बढ़ाई
- हल्द्वानी में खड़गे का शंखनाद: अयोध्या से बदरीनाथ तक ‘लूट’ का आरोप, भाजपा-संघ की देशभक्ति पर सवाल, CM धामी भी निशाने पर

