
राजू अनेजा,काशीपुर।वरिष्ठ समाजसेवी एवं पूर्व पार्षद राजकुमार सेठी ने लोहड़ी एवं उत्तरायणी पर्व के पावन अवसर पर क्षेत्रवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। उन्होंने कहा कि ये पर्व न केवल मौसम परिवर्तन का प्रतीक हैं, बल्कि समाज में आपसी भाईचारे, सौहार्द और सकारात्मक ऊर्जा को भी मजबूत करते हैं।
पर्व की शुभकामनाओं के साथ ही राजकुमार सेठी ने क्षेत्र के व्यापारियों की समस्याओं को लेकर अपनी चिंता और प्रतिबद्धता खुलकर जाहिर की। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में ऑनलाइन व्यापार के बढ़ते प्रभाव के कारण स्थानीय छोटे और मध्यम व्यापारियों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। परंपरागत व्यापार लगातार दबाव में है, जिससे रोज़गार और स्थानीय अर्थव्यवस्था पर भी प्रतिकूल असर पड़ रहा है।
पूर्व पार्षद सेठी ने स्पष्ट किया कि वे व्यापारियों की समस्याओं को केवल मंचों तक सीमित नहीं रखेंगे, बल्कि उन्हें सरकार और संबंधित विभागों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का पूरा प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि व्यापारियों के हितों की रक्षा के लिए वे हर स्तर पर संघर्ष को तैयार हैं और आवश्यकता पड़ी तो आंदोलन से भी पीछे नहीं हटेंगे।
गौरतलब है कि आगामी काशीपुर औद्योगिक व्यापार मंडल चुनाव को लेकर व्यापारिक हलकों में राजकुमार सेठी का नाम अध्यक्ष पद के प्रबल दावेदार के रूप में चर्चा में है। उनकी सामाजिक सक्रियता, पूर्व पार्षद के रूप में अनुभव और व्यापारियों के बीच मजबूत पकड़ को देखते हुए उन्हें एक सशक्त नेतृत्वकर्ता के तौर पर देखा जा रहा है।
राजकुमार सेठी ने कहा कि यदि व्यापारियों ने उन्हें जिम्मेदारी सौंपी तो वे संगठन को और अधिक मजबूत करेंगे तथा व्यापार से जुड़े हर वर्ग की समस्याओं के समाधान के लिए संगठित प्रयास करेंगे। उन्होंने भरोसा दिलाया कि वे व्यापारियों की हर जायज मांग के लिए कंधे से कंधा मिलाकर साथ खड़े रहेंगे और किसी भी तरह के अन्याय के खिलाफ निर्णायक आवाज उठाएंगे।
ताजा खबर
- कैसे लाओगे नम्बर 1 का अवार्ड जब नेताजी के बोर्ड के आगे ही रोज सजता है कूड़े का दरबार! काशीपुर में स्वच्छता की राह में रोड़ा बना वार्ड 18-19 का मुख्य द्वार
- लालकुआं: कैबिनेट प्रेस नोट से बिंदुखत्ता का नाम गायब होने पर उठे सवाल, वरिष्ठ समाजसेवी मोहन कुड़ाई ने मांगा स्पष्टीकरण; बापूग्राम की 594.90 एकड़ भूमि का जिक्र, पर बिंदुखत्ता पर अस्पष्टता का आरोप
- हल्द्वानी: आज होगा नैनीताल दुग्ध संघ का 77वां वार्षिक सामान्य निकाय अधिवेशन, संकल्प बैंक्वेट हॉल में जुटेंगे जिलेभर के प्रतिनिधि; अध्यक्ष मुकेश बोरा ने लिया तैयारियों का जायजा
- उत्तराखंड प्रशासनिक अमले में फिर बड़ा फेरबदल, नैनीताल और अल्मोड़ा के जिलाधिकारी बदले गए; अंशुल सिंह बने नैनीताल के नए डीएम, कई पीसीएस अधिकारियों के भी तबादले
- हल्द्वानी: गीजर ठीक करने के बहाने घर में घुसा इलेक्ट्रीशियन का मददगार, बुजुर्ग महिला को अकेला पाकर अलमारी से उड़ाए सोने के गहने; पीड़ित की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
- हल्द्वानी: गौला पुल की बदहाली और तीन साल से अधूरे पड़े निर्माण कार्यों पर फूटा उक्रांंद का गुस्सा; जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर दी चेतावनी, सात दिन में स्थायी कार्य शुरू न होने पर करेंगे अनिश्चितकालीन धरना
- लालकुआं: बिंदुखत्ता को राजस्व गांव बनाने की दिशा में ऐतिहासिक कदम, धामी कैबिनेट ने दी वन भूमि से डिनोटिफाई करने को सैद्धांतिक सहमति; भाजयुमो प्रदेश महामंत्री दीपेंद्र कोश्यारी ने मुख्यमंत्री का जताया आभार
- उत्तराखंड रोडवेज के यात्रियों के लिए बड़ी सौगात, ऑनलाइन टिकट बुकिंग पर लागू हुई कैशबैक स्कीम; पेटीएम और यूपीआई से भुगतान पर मिलेगा 100 रुपये तक का कैशबैक व गोल्ड कॉइन
- उत्तरकाशी: अग्निकांड प्रभावित पवाणी गांव पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी; प्रत्येक पीड़ित परिवार को 5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता व छह माह के राशन का ऐलान, सुरक्षित आवास और बच्चों की पढ़ाई के लिए दिए सख्त निर्देश
- हरिद्वार: संपूर्ण नगर निगम क्षेत्र में कच्चे मांस की बिक्री और ऑनलाइन डिलीवरी पर लगेगा पूर्ण प्रतिबंध; ज्वालापुर भी आया दायरे में, उल्लंघन करने पर पहली बार 50 हजार व दूसरी बार एक लाख रुपये जुर्माना

