प्रॉपर्टी डीलर ने काशीपुर के दो पत्रकारों पर एक करोड रुपए की ठगी किए जाने का लगाया सनसनीखेज आरोप , तहरीर मिलने के बाद पुलिस जांच में जुटी

Property dealer accused two journalists of Kashipur of defrauding one crore rupees. Police started investigation after receiving the complaint

खबर शेयर करें -

राजू अनेजा,काशीपुर। काशीपुर के दो  पत्रकारों द्वारा प्रॉपर्टी डीलर से करीब एक करोड रुपए की कथित ठगी किए जाने के आरोप से पत्रकार जगत में खलबली मच गई वही उक्त मामले की  वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद पूरा मामला क्षेत्र में जबरदस्त चर्चा का विषय बना हुआ है।इधर पीड़ित प्रापर्टी डीलर ने उक्त मामले को लेकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा को तहरीर सौपकर न्याय की गुहार लगाते हुए आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून: गर्ल्स हॉस्टल की तीसरी मंजिल से गिरी छात्रा का मामला; घटना के 14 दिन बाद 4 साथी छात्राओं पर हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज

चामुंडा बिहार निवासी सौरभ अग्रवाल ने एसएसपी मणिकांत मिश्रा को तहरीर सौपते हुए बताया है कि दोनों पत्रकारों ने पुलिस की ओर से गैंगस्टर की कार्यवाही किये जाने का भय दिखाकर नकद 54 लाख रुपये से अधिक और तीन प्लाटों की रजिस्ट्री करवा ली गई। वादी ने पुलिस को कुछ वीडियो क्लिप भी सौंपे हैं।सौरभ अग्रवाल के इन आरोपों से पत्रकार जगत में जबरदस्त हड़कंप मचा हुआ है। आरोपों में कितनी सच्चाई है? यह तो पुलिस जांच से ही साफ हो पायेगा।वहीं पूरे मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है

यह भी पढ़ें 👉  पूर्णागिरि दर्शन कर लौट रही यूपी की नाबालिग ने अस्पताल में दिया अविकसित शिशु को जन्म; जन्म के तुरंत बाद नवजात की मौत, टनकपुर में जीरो FIR दर्ज
Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  बेटी का जन्मदिन मनाने सामान लेकर घर लौट रहे शिक्षा विभाग के कर्मचारी की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत, खुशियां मातम में बदलीं