रामनवमी पर जनता के सेवक दीपक बाली का काशीपुर वासियों को संदेश—मर्यादा, सद्भाव और सेवा को बनाएं जीवन का आधार

खबर शेयर करें -


राजू अनेजा,काशीपुर। पावन पर्व राम नवमी के अवसर पर महापौर दीपक बाली ने समस्त क्षेत्रवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर उन्होंने शहरवासियों को संदेश देते हुए कहा कि भगवान भगवान श्री राम का जीवन हम सभी के लिए आदर्श है, जिसे अपनाकर हम एक बेहतर समाज का निर्माण कर सकते हैं।
महापौर ने अपने संदेश में कहा कि भगवान श्री राम ने अपने जीवन में सत्य, मर्यादा, त्याग और कर्तव्य का जो उदाहरण प्रस्तुत किया, वह आज भी उतना ही प्रासंगिक है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में समाज को एकजुट रखने और आपसी भाईचारे को मजबूत करने के लिए इन आदर्शों को अपनाना बेहद जरूरी है।
उन्होंने सभी नागरिकों से अपील की कि रामनवमी के इस पावन अवसर पर वे आपसी प्रेम, सहयोग और सद्भावना के साथ इस पर्व को मनाएं। साथ ही समाज में सकारात्मक ऊर्जा फैलाने और जरूरतमंदों की मदद के लिए आगे आएं।
महापौर दीपक बाली ने कहा कि यह पर्व केवल धार्मिक आस्था तक सीमित नहीं है, बल्कि यह हमें जीवन में अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा और सेवा भाव को अपनाने की प्रेरणा देता है। उन्होंने विश्वास जताया कि काशीपुर की जनता इन आदर्शों को अपनाकर शहर को और अधिक सौहार्दपूर्ण एवं विकसित बनाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून: स्कार्पियो के 'सीक्रेट केबिन' से डेढ़ करोड़ की नकदी बरामद; गुजरात के तीन युवक गिरफ्तार

 

 

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

यह भी पढ़ें 👉  उत्तरकाशी में महसूस किए गए भूकंप के झटके; भटवाड़ी तहसील में था केंद्र, दहशत में आए लोग

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें