बिंदुखत्ता में आबादी के पास खेत में निकला अजगर: बकरी को जकड़कर मारा, वन विभाग की टीम ने रेस्क्यू कर पाई दहशत पर राहत

खबर शेयर करें -

बिंदुखत्ता। लालकुआं क्षेत्र के बिंदुखत्ता अंतर्गत संजय नगर फर्स्ट में गुरुवार शाम उस वक्त अफरा-तफरी और दहशत का माहौल बन गया, जब आबादी के बेहद करीब स्थित खेत में एक विशालकाय अजगर आ धमका। अजगर ने खेत में चर रही एक बकरी को अपनी शिकंजे में कस लिया। बकरी की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने काफी मशक्कत कर उसे छुड़ाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक बकरी दम तोड़ चुकी थी।
विनोद कुमार के घर के पास हुई घटना, ग्रामीणों में बच्चों व मवेशियों की सुरक्षा को लेकर डर
प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह घटना संजय नगर फर्स्ट निवासी विनोद कुमार पुत्र बिहारी लाल के घर के समीप खेत में शाम करीब 4:30 से 5 बजे के बीच घटी। घनी आबादी के बीच विशाल अजगर के पहुंचने और बकरी को निगलने के प्रयास की खबर फैलते ही आसपास के इलाकों में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों में अपने छोटे बच्चों और मवेशियों की सुरक्षा को लेकर गहरा डर बैठ गया।
वन विभाग की टीम ने एक्सपर्ट के साथ किया अजगर का सफल रेस्क्यू
घटना की तुरंत सूचना वन विभाग को दी गई। सूचना मिलते ही वन विभाग की रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची, जिसमें सर्प रेस्क्यू एक्सपर्ट हरीश शर्मा भी शामिल थे। टीम ने कड़ी मशक्कत और सावधानी के साथ अजगर को सुरक्षित काबू में कर रेस्क्यू किया। अजगर के पकड़े जाने के बाद ही ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।
ग्रामीणों ने वन विभाग से गश्त और निगरानी बढ़ाने की मांग की
स्थानीय निवासियों का कहना है कि जंगलों से सटे आबादी वाले क्षेत्रों में इस तरह बड़े अजगर और वन्यजीवों का लगातार आना गंभीर खतरे का सबब बनता जा रहा है। ग्रामीणों ने वन विभाग के उच्च अधिकारियों से मांग की है कि क्षेत्र में नियमित गश्त बढ़ाई जाए और ऐसी आपात स्थितियों में त्वरित रेस्क्यू कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में हनुमान चालीसा के पाठ पर विवाद: एसएसपी से मिले दोनों पक्ष, अपनी-अपनी शर्तें रख पाठ जारी रखने का किया ऐलान
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  हादसे में घायल बेटी के इलाज के लिए मुख्यमंत्री धामी ने दी ₹1 लाख की सहायता, विधायक चीमा ने घर पहुंचकर सौंपी सहायता राशि