हरिद्वार: किसानों के समर्थन में पहुंचे राकेश टिकैत, धरना जारी रखने का ऐलान

खबर शेयर करें -

हरिद्वार: उत्तराखंड के बहादराबाद टोल प्लाजा पर किसानों के अनिश्चितकालीन धरने के समर्थन में आज किसान नेता राकेश टिकैत पहुँचे। उन्होंने किसानों का धरना जारी रखने का ऐलान करते हुए पुलिस की लाठीचार्ज पर सवाल उठाए।


 

क्या है पूरा मामला?

 

दरअसल, 20 अगस्त को भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के किसान स्मार्ट मीटर के विरोध में देहरादून की ओर जा रहे थे। पुलिस ने उन्हें हरिद्वार के बहादराबाद टोल प्लाजा पर रोक लिया, जिसके बाद किसानों और पुलिस के बीच तीखी बहस हुई और पुलिस ने हल्का लाठीचार्ज कर दिया। इस घटना के विरोध में तभी से किसान टोल प्लाजा पर धरने पर बैठे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  वक्फ संपत्तियों में हेरफेर: खटीमा में 1.47 करोड़ की धांधली पर जामा मस्जिद के पूर्व अध्यक्ष-उपाध्यक्ष समेत 13 पर केस दर्ज

 

टिकैत ने सरकार और विपक्ष पर साधा निशाना

 

राकेश टिकैत ने सरकार से लाठीचार्ज करने वाले पुलिस अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि पुलिस को बताना चाहिए कि उन्हें क्यों रोका गया। टिकैत ने भाजपा सरकार को “पूंजीपतियों की सरकार” बताते हुए कहा कि उनका विरोध इसी सरकार से है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी के भोलेनाथ गार्डन में कपड़े के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक

उन्होंने विपक्ष पर भी जमकर हमला बोला। टिकैत ने कहा कि इस देश का विपक्ष ढीला है और जब तक वह “एसी में सोता रहेगा”, देश बर्बाद होता रहेगा। उन्होंने कहा कि विपक्ष की रैलियों से कोई फायदा नहीं होने वाला है।

यह भी पढ़ें 👉  गन्ना सेंटर के पास भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित पिकअप ने बाइक को मारी टक्कर, 36 वर्षीय डिलीवरी बॉय की मौत
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad