हल्दूचौड़ में 11 अक्टूबर से शुरू होगी रामलीला: श्री रामलीला कमेटी की बैठक में आय का हुआ अनुमोदन, जल्द होगा टिन शेड का शिलान्यास

खबर शेयर करें -

लालकुआं। श्री रामलीला कमेटी हल्दूचौड़ की एक महत्वपूर्ण बैठक अध्यक्ष कैलाश चंद्र दुम्का की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि इस वर्ष शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर 11 अक्टूबर (प्रथम नवरात्र) से भव्य रामलीला मंचन का शुभारंभ किया जाएगा। इसके साथ ही बैठक में कमेटी के बैंक खाते में जमा ₹64,241 की आय का लेखा-जोखा प्रस्तुत कर उसका अनुमोदन भी किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं में दो ट्रकों की भीषण भिड़ंत: गलत दिशा से आ रहे अनियंत्रित ट्रेलर ने मारी टक्कर, सहारनपुर के चालक की मौके पर ही दर्दनाक मौत

बैठक के दौरान क्षेत्र के विकास और सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक और अहम फैसला लिया गया। कमेटी के पदाधिकारियों ने बताया कि विधायक निधि से रामलीला मंच के लिए टिन शेड निर्माण कार्य की स्वीकृति मिल चुकी है, जिसका शिलान्यास बेहद जल्द कराया जाएगा। इस निर्णय से स्थानीय कला प्रेमियों और ग्रामीणों में भारी उत्साह है।

यह भी पढ़ें 👉  रुद्रपुर में 'हमारा विधायक' की जंग हुई तेज ! विकास शर्मा के बाद शिव अरोड़ा समर्थकों ने भी भरी हुंकार

इस महत्वपूर्ण बैठक में संस्था के संरक्षक उमेश चंद कबड़वाल, दया किशन कबड़वाल, हेमवती नंदन दुर्गापाल, उमेश शर्मा सहित उपाध्यक्ष हरीश सिंह बिष्ट, भुवन सिंह पवार और दया किशन बमेटा मुख्य रूप से उपस्थित रहे। इसके अलावा कोषाध्यक्ष चंद्रबल्लभ खोलिया, मनोज कोठारी, कैलाश बमेटा, कार्तिक बमेटा, योगेश दुम्का, कपिल राणा, पवन दुम्का, विजय दुम्का, राहुल दुम्का और महेंद्र सरदार सहित कई अन्य गणमान्य लोगों ने बैठक में भाग लेकर आगामी आयोजन को सफल बनाने की रूपरेखा तैयार की।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं रेलवे स्टेशन पर बेहोशी की हालत में मिला युवक: जहर खुरानी गिरोह का शिकार होने की आशंका, गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर
Ad