रामनगर : पीएनजी महाविद्यालय परिसर के पास वन क्षेत्र में युवक का शव मिलने से फैली सनसनी

खबर शेयर करें -

रामनगर । पीएनजी महाविद्यालय परिसर के पास वन क्षेत्र में संदिग्ध परिस्थिति में एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसकी शिनाख्त का प्रयास किया।

युवक की शिनाख्त मोहम्मद शरीफ उर्फ मिक्कू मरब (30) पुत्र रईस अहमद निवासी मोहल्ला बंबाघेर के रूप में हुई। पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाल अरुण कुमार सैनी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही उचित कार्यवाही की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी के कुसुमखेड़ा में नाबालिग से कुकर्म के प्रयास का आरोपी गिरफ्तार: स्थानीय लोगों ने रंगे हाथ पकड़कर पुलिस को सौंपा, चाइल्ड हेल्पलाइन ने लिया सुरक्षा में

फिलहाल  मामले की जांच चल रही है। उधर मृतक मो. शरीफ की बहन चांदनी ने बताया कि उसके भाई को 30 अगस्त की दोपहर को उसका दोस्त बुलाकर ले गया था। जिसके बाद से वह घर नहीं लौटा। शरीफ के माता-पिता की पहले ही मृत्यु हो चुकी है। वह अपनी बहन चांदनी के साथ रहता था। युवक की मृत्यु को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हैं।

यह भी पढ़ें 👉  रुद्रपुर के दो प्रधान आबकारी निरीक्षकों का पिथौरागढ़ तबादला: दीपक दुबे को धारचूला और संतोष लोहनी को मुनस्यारी भेजा गया
Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  रुद्रपुर: बिगवाड़ा भट्टा के पास मैदान में मिला अज्ञात युवक का शव, हड़कंप; पुलिस शिनाख्त और जांच में जुटी