लालकुआं में शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म: पुलिस ने आरोपी पर दर्ज किया मुकदमा, भेजा जेल

खबर शेयर करें -

लालकुआं (नैनीताल)। नगर से सटी एक बस्ती की रहने वाली युवती ने पड़ोस के ही एक युवक पर शादी का झांसा देकर तीन साल तक शारीरिक शोषण करने और बाद में दूसरी जगह शादी तय करने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता की तहरीर के आधार पर लालकुआं कोतवाली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर उसका चालान कर दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  रुद्रपुर में भाजपा नेता, उनके भाई और 10-12 अज्ञात के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा: कार से स्कूटी को मारी टक्कर, लोहे की रॉड से हमला कर दो युवक किए गंभीर घायल

होटल ले जाकर बनाए संबंध, बदनाम करने की दी धमकी

पीड़िता द्वारा पुलिस को दी गई तहरीर के अनुसार, आरोपी युवक पिछले तीन वर्षों से उसके संपर्क में था और लगातार शादी का वादा कर रहा था। आरोप है कि करीब पांच महीने पहले आरोपी उसे लालकुआं के एक होटल में ले गया, जहां शादी का भरोसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद आरोपी सोशल मीडिया के जरिए उसे बदनाम करने की धमकियां देने लगा।

यह भी पढ़ें 👉  बिन्दुखत्ता: इंद्रानगर-2 के महा बिंदेश्वर महादेव मंदिर में 10 अगस्त को आयोजित होगा भव्य शिवार्चन एवं भजन संध्या; कोषाध्यक्ष गोकुलानंद उपाध्याय ने की सपरिवार शामिल होने की अपील

दूसरी जगह शादी तय होने पर खुला मामला

परेशान होकर युवती ने पूरी आपबीती अपने परिजनों को बताई। इसी बीच पीड़िता को जानकारी मिली कि आरोपी ने किसी अन्य युवती से अपनी शादी तय कर ली है। जब युवती ने इसका विरोध किया, तो आरोपी और उसके परिजनों ने उसे जान से मारने की धमकियां दीं। पुलिस का कहना है कि पीड़िता की शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और आरोपी का चालान कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  रामलीला मैदान में जनता का महासंकल्प, राम के नाम पर राजनीति करने वालों को उखाड़ फेंकेंगे : मोहन कुड़ाई
Ad