हल्द्वानी में डिटर्जेंट पाउडर से जूस के पाउच बनाकर बच्चों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ कर रहे थे मेरठ के राशीद मियां

Rashid Mian of Meerut was playing with the health of children by making juice pouches from detergent powder in Haldwani

खबर शेयर करें -

राजू अनेजा,हल्द्वानी। विगत दिनों हल्द्वानी के गौजाजाली क्षेत्र के एक आवासीय इलाके में अवैध जूस पाउच निर्माण करने की शिकायत मिलने पर हल्द्वानी के एसडीएम राहुल शाह एवं नगर आयुक्त ऋचा सिंह के नेतृत्व में छापा मारा गया। जिसमें जांच के बाद यह सच सामने आया कि मेरठ निवासी मोहम्मद राशिद ने उक्त स्थान पर अवैध जूस पाउच निर्माण यूनिट बना रखी थी।

यह भी पढ़ें 👉  गौलापार में मैच देखकर लौट रही 14 वर्षीय वालीबाल खिलाड़ी प्रेरणा की मौत, पिता अस्पताल में भर्ती

नगर आयुक्त ऋचा सिंह ने बताया कि जूस बनाने में डिटर्जेंट एवं अन्य रसायनों का इस्तेमाल किया जा रहा था। खाद्य सुरक्षा लाइसेंस नहीं था। संचालन हेतु कोई वैध अनुमति पत्र नहीं था। उन्होंने बताया कि प्रशासन द्वारा उक्त परिसर को सील कर दिया गया है। खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत सभी उत्पादों के नमूने लिए गए और अवैध उत्पादन के आरोप में मामला दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू की गई है, पुलिस की आरोपी के सत्यापन हेतु आवश्यक निर्देश जारी किए गए।

यह भी पढ़ें 👉  पिथौरागढ़ एसएसबी कैंप की बैरक में बुखारी फटने से भीषण आग: 60 जवानों ने भागकर बचाई जान; ITBP और ग्रामीणों ने पाया काबू

मौके पर तहसीलदार मनीषा बिष्ट, सहायक नगर आयुक्त गणेश भट्ट मुख्य स्वच्छता निरीक्षक अमोल असवालखाद्य सुरक्षा अधिकारी कैलाश टम्टा भी मौजूद रहे ।

लोगों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ करने वाले लोगों को किसी हालत में नहीं बख्शा जाएगा। मानकों के विरुद्ध खाद्य सामग्री निर्माण करने व बेचने वालों पर सख्त से सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।खान-पान को लेकर सभी लोग सतर्क रहें तथा अपने आस-पास हो रही अवैध गतिविधियों क़ी जानकारी दें।

यह भी पढ़ें 👉  सेक्स रैकेट का पर्दाफाश: नीलकंठ एनक्लेव में पुलिस की औचक छापेमारी, गिरोह के सरगना समेत 6 गिरफ्तार; नाबालिग का रेस्क्यू

विवेक राय एडीएम नैनीताल

 

 

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad