राशिफल 21 फरवरी 2023 : आज का पंचांग, शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

खबर शेयर करें -

आज 21  फरवरी 2023 मंगलवार का दिन है। फाल्गुन  मास की शुक्ल पक्ष प्रतिपदा 09:04 AM तक उसके बाद द्वितीया 05:57 AM, Feb 22 तक है । सूर्य –  कुंभ राशि में प्रवेश  योग-सिद्ध,  करण -बालव और कौलव है, आज का दिन बहुत ही शुभ फलदायक है। देखिए आज का पंचांग…

आज 21 फरवरी  का पंचांग

  • हिन्दू मास एवं वर्ष
  • शक सम्वत- 1944 शुभकृत्
  • विक्रम सम्वत- 2079

आज की तिथि

  • तिथि- प्रतिपदा 09:04 AM तक उसके बाद द्वितीया 05:57 AM, Feb 22 तक
  • आज का नक्षत्र-शतभिषा 09:00 AM तक उसके बाद पूर्व भाद्रपद
  • आज का करण-बालव और कौलव
  • आज का पक्ष- शुक्ल पक्ष
  • आज का योग-सिद्ध
  • आज का वार-मंगलवार

आज सूर्योदय- सूर्यास्त का समय (Sun Time)

  • सूर्योदय-6:59 AM
  • सूर्यास्त–6:21 PM

आज चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय ( Moon Time)

  • चन्द्रोदय- 7:47 AM,21 फरवरी
  • चन्द्रास्त- 7:41 PM, 21 फरवरी
  • सूर्य – कुंभ राशि में प्रवेशआज चन्द्रमा की राशि
    • चन्द्रमा-01:11 AM तक चन्द्रमा कुंभ उपरांत मीन राशि पर संचार करेगा।
    • दिन- मंगलवार
    • माह- फाल्गुन
    • व्रत-फुलेरा दूज

मेष राशि – आज इनकम कम और खर्च ज़्यादा होगा। आज इलेक्ट्रॉनिक चीजों पर अचानक खर्च करना पड़ सकता है। आज कोर्ट-कचहरी के मामलों में अड़चने आ सकती हैं। परिवार में कोई मतभेद उभर सकता है।

वृषभ राशि – लंबी अवधि की आर्थिक योजना के लिए अनुकूल दिन है। आज आप जीवनसाथी के निकटता का सुख प्राप्त कर सकेंगे। आज के दिन असंयमित और अनैतिक व्यवहार आपको तकलीफ में डाल सकते हैं।

मिथुन राशि – दिन की शुरुआत में चीजें योजना के अनुसार घटित नहीं हो पाएंगी, किन्तु आप घटनाओं पर कैसे प्रतिक्रिया करते हैं, यह अत्याधिक महत्वपूर्ण है। ध्यान केंद्रित कर चीजों को अपने पक्ष में करने का अच्छा मौका है।

कर्क राशि – आज नौकरी पेशा वाले लोगों का ट्रांसफर कहीं दूर हो सकता है। इस वजह से आपको अचानक नई परेशानियों और समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। स्वास्थ्य के प्रति आज लापरवाही ना करें।
सिंह राशि – आज अपने करियर के विषय में कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं। कोई भी निर्णय लेने से पहले ठण्डे दिमाग से सोचें। उत्साह और चौकसी का गुण किसी भी कार्य को बेहतर रूप से संपन्न करवाने में मदद करेगा।
कन्या राशि – आज किस्मत आपका साथ देगी और जटिल समस्याओं का समाधान मिल सकता है। परियोजनाएं जो रुकी हुई थी अब वह गति पकड़ सकती हैं। एक लंबे समय से प्रतीक्षित यात्रा भी सफल होगी। व्यावसायिक रूप से आज का दिन आपके लिए दिन शुभ है।
तुला राशि – आज आपका दिन शानदार रहेगा। किसी बड़ी शख्सियत से आज आपकी मुलाकात होगी। ऑफिस के काम से आपको विदेश जाना पड़ सकता है. इसका फायदा आपको आगे चलकर जरूर मिलेगा. आज पैसों को लेकर कोई परेशानी आपको आ सकती है|
वृश्चिक राशि – आज व्यावसायिक लाभ से मन प्रसन्न रहेगा। आज अच्छी आदतें और नियम में रहना आपके लिए लाभकारी होगा। कानून और पैसों के बारे में ठोस और सकारात्मक बातचीत हो सकती है।
धनु राशि – वित्तीय रूप से आज का दिन आपके लिए अच्छा नहीं रहेगा। आज का दिन निवेश आपके लिए समस्याएं पैदा कर सकता है। किसी जानकार से सलाह लेना आपके लिए बेहतर रहेगा। काम का दबाव बढ़ेगा और आप अपने लक्ष्यों को पूरा करने के लिए कड़ी मेहनत करेंगे।
मकर राशि – आज आपको व्यापार के मामलों में अचानक फायदा हो सकता है। आज आपका आत्मविश्वास पहले की अपेक्षा मजबूत रहेगा। ऑफिस में आज आपको अच्छे कामों के लिए पदोन्नति संभव है।
कुंभ राशि – आज का दिन भाग दौड़ भरा हो सकता है। आज आपको घर वालों व मित्रों के नकारात्मक स्वभाव को लेकर आपको थोड़ा सतर्क रहना चाहिए। स्वजनों के साथ भेंट करने से मन आनंदित हो जायेगा।
मीन राशि – आज का दिन आपके लिए खुशियां लेकर आया है। जिसका आपको लम्बे समय से इंतजार था वो आज पूरे हो जाएंगे। इस राशि के इंजीनियर्स की आर्थिक स्थिति आज पहले से अच्छी रहेगी। आज आप किसी नए व्यवसाय को शुरू कर सकते हैं।